दीपावली की आतिशबाजी से दमघोंटू हुई कानपुर की हवा (सोर्स : नवभारत लाइव )
कानपुर

आतिशबाजी ने लोगों का सांस लेना किया मुश्किल; देश के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में कानपुर, 1483 तक पहुंच गया था AQI

AQI Record Kanpur: दीपावली में हुई आतिशबाजी के बाद कानपुर की हवा इतनी जहरीली हो गई कि AQI 1483 तक आंका गया। दीपावली की रात से लेकर सुबह तक धुंध छाई रही इसके बाद स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला।

अभिनव श्रीवास्तव, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • आतिशबाजी के बाद कानपुर का AQI 1483 तक पहुंचा

  • 10 घंटे में करीब 10 करोड़ रुपये के पटाखे जलाने का अनुमान

  • AQI अब भी 350 से अधिक बना हुआ है

  • डॉक्टरों ने सांस के मरीजों को घर में रहने की सलाह दी

AQI Kanpur City Deewali Crackers : दीपावली पर हुई जमकर आतिशबाजी का असर अब कानपुर के लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। त्योहार की रात पटाखों से निकले धुएं ने शहर की हवा को जहरीला बना दिया। हालात इतने खराब हो गए कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1483 तक पहुंच गया।

हालांकि, इसके बाद प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन वर्तमान में भी एक्यूआई 350 से अधिक बना हुआ है। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आसमान में धुंध और वातावरण में धूल के कण साफ नजर आ रहे हैं।

खतरनाक स्थिति में शहर की हवा

दीपावली त्यौहार के अवसर पर महंगाई के बावजूद कानपुर शहर में 10 घंटे में तक़रीबन 10 करोड़ रुपए के आतिशबाजी कर दी गई। लोग आतिशबाजी करने में पीछे नहीं रहे लेकिन इसका असर लोगों की जेब से अधिक उनकी सेहत पर पड़ रहा है।

दीपावली में हुई आतिशबाजी के बाद कानपुर की हवा इतनी जहरीली हो गई कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 1483 तक आंका गया। दीपावली की रात से लेकर सुबह तक धुंध सी छाई रही इसके बाद स्थिति सुधरी तो लेकिन हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पानी की बौछार से भी नहीं सुधरे हालात

प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम कानपुर की ओर से पानी की बौछार करने वाली मशीनें लगातार चलाई जा रही हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन शहर की हवा अब भी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है।

एक्यूआई 350 से अधिक होने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।नगर निगम लगातार शहर में पानी की बौछार फेंकने वाली मशीन चला रहा है जिससे धूल के कण और प्रदूषण कम हो लेकिन इसका फायदा तो हुआ है पर स्थिति ठीक नहीं हुई है।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है लेकिन इस सब पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।कानपुर नगर से सटे कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते ही अवैध रूप से कई फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं।कानपुर नगर में भी कई अवैध रूप से ग्लू की भट्ठियां चल रही हैं।जिससे प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

वहीं कागजों में आदेश हुए और अधिकारियों द्वारा दावे किए गए कि पराली जलाने वाले किसानों पर निगरानी की जा रही है। सेटेलाइट के माध्यम से उनके फोटो लिए जा रहे हैं और अगर कोई पराली जलाता हुआ पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई होगी लेकिन आदेश सिर्फ हवा हवाई साबित हुए।

आज तक किसी भी किसान पर कार्रवाई नहीं की गई और खुलेआम पराली जलती हुई मिली जो कि प्रदूषण बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। इसके अतिरिक्त पुराने डग्गामार वाहन भी सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं और प्रदूषण को फैला रहे हैं लेकिन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी अपनी कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं।

सांस के मरीजों को घर में रहने की सलाह

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए डॉक्टरों ने सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत न होने पर ऐसे मरीज घर से बाहर न निकलें और बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। शहर में प्रदूषण का स्तर बताने के लिए राष्ट्रीय सरकारी संस्थानों में डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग हवा की गुणवत्ता की जानकारी ले सकें।

फिलहाल, दीपावली के बाद कानपुर की हवा में सुधार की रफ्तार धीमी है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केवल पानी का छिड़काव ही नहीं, बल्कि औद्योगिक इकाइयों, वाहनों और पराली जलाने जैसी गतिविधियों पर भी कार्रवाई की जरूरत है।

प्रदुषण प्रदर्शन चार्ट

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग