Kanpur: भीख मांगने की नौबत आ गई, नगर निगम मुख्यालय पर व्यापारियों ने कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

Kanpur Latest News: कानपुर नगर निगम मुख्यालय पर व्यापारियों ने हाथ में कटोरा लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चालान, लाइसेंस फीस बढ़ोतरी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कानपुर बंद की चेतावनी दी।
Kanpur Traders Protest Against Municipal Corporation With Bowls
प्रदर्शन(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Municipal Corporation: कानपुर नगर निगम मुख्यालय पर व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में व्यापारी सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर के बाहर जमीन पर बैठ गए और हाथ में कटोरा लेकर नगर निगम के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, व्यापारी बर्बादी की कगार पर

व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पहुंचे व्यापारियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर ले रखे थे और सभी के हाथ में स्टील की कटोरियां थीं। व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम की नीतियों के कारण व्यापारी बर्बादी की कगार पर आ गया है और अब भीख मांगने की नौबत आ गई है, इसी का प्रतीक है ये कटोरा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि नगर निगम लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। अतिक्रमण के नाम पर चालान, लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी और अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे व्यापार ठप हो रहा है। व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि व्यापारी विरोधी फैसलों को वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी बाजार बंद कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Kanpur Traders Protest Against Municipal Corporation With Bowls
दस्तावेजों में अब भी जिंदा है विकास दुबे, एनकाउंटर के 6 साल बाद भी नहीं बना मृत्यु प्रमाणपत्र

बड़े आंदोलन की चेतावनी

नगर निगम वैसे ही दुश्वारियां में है भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा और मुख्यमंत्री की फटकार के बाद अब नगर निगम की मुश्किलें और बढ़ने जा रही हैं। शहर के व्यापारियों ने भी अब नगर निगम के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है लगातार व्यापारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ ताल ठोक दी है हाथ में कटोरा लेकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

व्यापारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे और कानपुर बंद कर दिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com