हांगकांग की महिला (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर

थाईलैंड से कानपुर पहुंची महिला; बोली- युवक ने शादी का झांसा देकर लिए 60 लाख, अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव

Kanpur Thai Woman Case: कानपुर में थाईलैंड की महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर ₹60 लाख लेने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Forced Conversion Allegation Kanpur: थाईलैंड की एक महिला ने कानपुर पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कानपुर के रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला का आरोप है कि झूठ बोलकर पहले युवक ने उससे शादी की और उसके बाद 60 लाख रुपए ले लिए और अब जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है।

थाईलैंड की महिला ने कानपुर पहुंचकर की शिकायत

मूल रूप से हांगकांग की निवासी महिला वर्तमान समय में थाईलैंड में रहती है। महिला ने कानपुर कमिश्नरेट पहुंच कर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह से शिकायत करते हुए कानपुर के लाटूश रोड पर रहने वाले इरफान नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि इरफान अपने बिजनेस के सिलसिले में थाईलैंड जाता था और महिला के घर पर ही रूकता था जिसके चलते उसने महिला से नजदीकियां बढ़ा ली।

हांगकांग की महिला

पिछले 4 साल से दोनों के बीच संबंध है। इरफान ने खुद को कुंवारा बताते हुए 2 साल पहले महिला से शादी कर ली और इसके बाद अपने बिजनेस के नाम पर महिला से 60 लाख रुपए ले लिए और इसके बाद महिला से संपर्क कम कर दिया। महिला कानपुर पहुंची और महिला ने जब पता किया तो महिला को पता चला कि इरफान की 12 साल पहले ही शादी हो चुकी है और इरफान के तीन बच्चे भी हैं।

इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो महिला ने इरफान से अपने रुपए वापस मांगे। जिसके बाद इरफान थाईलैंड से आई महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इरफान लगातार उस पर बुर्का पहनने का दबाव बनाता था।

विदेशी महिला के अधिवक्ता महताब आलम ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है। महिला ने अपने सभी साक्ष्य पुलिस को दिखा दिए हैं। कुछ फोटोग्राफ भी पुलिस को दिखाई गई है। पुलिस ने जांच करने का आश्वासन दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने जानकारी दी कि थाईलैंड की महिला अपने वकील के साथ आई थी। उन्होंने कानपुर के लाटूश रोड पर रहने वाले इरफान नाम के युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। साथ ही कई फोटोग्राफ्स और अन्य रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं जिसकी जांच के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार