लापता भाई के साथ गुड्डी की फाइल फोटो (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

Kanpur: रक्षाबंधन से पहले बहन की आंखों में छलके आंसू, 15 महीने से लापता भाई की तलाश में दर-दर भटक रही गुड्डी

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले कानपुर देहात की गुड्डी अपने भाई सुमित की तलाश में दर-दर भटक रही हैं जो अप्रैल 2025 से लापता है। परिवार ने पुलिस से तलाश तेज करने की गुहार लगाई है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Missing Boy Kanpur Dehat Before Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, बाजारों में राखियां सजी हैं, बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने की तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कानपुर देहात की एक बहन ऐसी भी है जो आंखों में आंसू लिए पिछले 15 महीने से अपने लापता भाई के सकुशल वापस लौटने का इंतजार कर रही है।

अप्रैल 2025 से लापता है सुमित

रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव निवासी गुड्डी का 14 वर्षीय छोटा भाई सुमित करीब 15 महीने पहले अप्रैल 2025 में अचानक लापता हो गया था। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, गुमशुदगी भी दर्ज हुई, लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सुमित का कोई सुराग नहीं मिल सका।

गुड्डी बताती है कि उसने अपने छोटे भाई की कलाई पर करीब 13 साल तक राखी बांधी, लेकिन पिछले दो रक्षाबंधन के त्योहारों से वह अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध पा रही है। रक्षाबंधन नजदीक आते ही भाई की याद उसे और बेचैन कर रही है।

आखिर मेरा भाई कहां है?...

गुड्डी की आंखों में आंसू हैं और दिल में बस एक ही सवाल है कि आखिर मेरा भाई कहां है?

गुड्डी के पिता अरुण मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। परिवार का आरोप है कि सुमित के लापता होने के पीछे परिवार के एक चाचा का हाथ हो सकता है। साथ ही गुड्डी ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के भी आरोप चाचा पर लगाए हैं।

करीब सात बार एसपी कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है गुड्डी

गुड्डी का कहना है कि सुमित की तलाश के लिए वे पिछले 15 महीनों में कई बार थाने, डीएम कार्यालय और करीब सात बार एसपी कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। उनका आरोप है कि उन्हें कई बार अधिकारियों से मिलने का मौका तक नहीं मिला और थाने से वापस भेज दिया गया।

रक्षाबंधन से ठीक पहले गुड्डी अपने बड़े भाई के साथ एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंची। उम्मीद थी कि शायद इस बार उसकी फरियाद सुनी जाएगी और उसके भाई की तलाश तेज होगी।

एसपी कार्यालय में खड़ी गुड्डी की आंखों से छलकते आंसू उसकी पूरी कहानी बयां कर रहे थे। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। उसके मन में बस एक सपना था किसी तरह उसका छोटा भाई सुमित वापस घर लौट आए और वह इस रक्षाबंधन पर उसकी कलाई पर फिर से राखी बांध सके।

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने तलाश तेज करने के दिए निर्देश

जिस भाई की कलाई पर हर साल राखी बांधकर बहन उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगती थी, आज उसी भाई का कोई पता नहीं है। परिवार के लिए हर गुजरता दिन उम्मीद और चिंता के बीच बीत रहा है।

मां-बाप की आंखों में बेटे की तलाश की थकान जरूर है, लेकिन बहन गुड्डी ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह आज भी मानती है कि उसका उसके पास आ जाये और एक दिन अचानक घर के दरवाजे पर खड़ा हो।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रूरा थाना पुलिस को किशोर की तलाश तेज करने और कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

अब परिवार को उम्मीद है कि पुलिस की सक्रियता से 15 महीने से लापता सुमित का कोई सुराग मिल सकेगा और रक्षाबंधन के इस त्योहार पर भी की सूनी कलाई फिर बहन की राखी से सज सकेगी।

सवाल सिर्फ एक है- रक्षाबंधन से पहले बहन की आंखों में छलक रहे इन आंसुओं का इंतजार कब खत्म होगा और 15 महीने से लापता सुमित आखिर कब अपने घर लौटेगा?

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा