पीएम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया ) 
कानपुर

7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता

PM Narendra Modi Rally Kanpur: पीएम मोदी के 7 जुलाई को कानपुर दौरे की संभावना है। निराला नगर रेलवे मैदान में प्रस्तावित जनसभा के दौरान वे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

स्निग्धा श्रीवास्तव

PM Narendra Modi Kanpur Visit: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात जुलाई को निराला नगर रेलवे मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नही हुई है। लेकिन उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हैलीपेड, पार्किंग, यातायात को लेकर तैयारी की जा रही है।

13 जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

प्रधानमंत्री की रैली में 13 जिलों से करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसे लेकर सभी जिम्मेदारियां सौंपने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जनसभा से प्रधानमंत्री 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात दे सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर वाला विशाल पंडाल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पांच हैलीपेड बनाने की तैयारी चल रही है। पुलिस प्रशासन ट्रैफिक डायवर्जन, वीवीआइपी मूवमेंट और आम लोगों की आवाजाही के लिए अलग योजना तैयार कर रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।

10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बता दें कि पीएम के इस संभावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र को कई विकास कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

  1. लगभग 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कानपुर-लखनऊ नया एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होगा।
  2. 1,115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अनवरगंज-मंधना रेलवे ट्रैक की आधारशिला रखी जाएगी।
  3. 753 करोड़ रुपये की ट्रांसगंगा सिटी पुल परियोजना का शिलान्यास होगा।
  4. शहर की लाइफलाइन बन रही मेट्रो के नए रूट, नौबस्ता मेट्रो रूट का उद्घाटन भी किया जाएगा
  5. साथ ही करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाले सरैया क्रॉसिंग ओवरब्रिज की सौगात भी पीएम शहरवासियों को देंगे

कई दिग्गजों होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस आयोजन में शामिल होंगी।

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR