अतीक अहमद के साथ मन्नू रहमान की फोटो वायरल
राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के आरोपी मन्नू पर 20 हजार का इनाम
अवैध निर्माण में KDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
Police Investigating Mannu Rahman’s Atiq connection : कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद फीलखाना थाने में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान का भी नाम था।
इस पूरे मामले में पुलिस अभी तक आरोपी बिल्डर मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य आरोपियों के विरुद्ध इनाम घोषित किया है लेकिन इसी बीच मन्नू रहमान की तस्वीर कुख्यात माफिया अतीक अहमद के साथ वायरल होने के बाद पुलिस अब इस मामले के अतीक कनेक्शन और मन्नू रहमान के नेटवर्क को खंगाल में लगी है।
राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद फीलखाना थाने की पुलिस बिल्डर मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में सरबजीत कौर,प्यारे, शफीक और मन्नू रहमान भी आरोपी हैं ।
मन्नू रहमान समाजवादी पार्टी से पार्षद रहा है और हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित कर रखी है और सभी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।
पुलिस की एक टीम मन्नू रहमान के ठिकानों पर दबिश दे रही थी कि इसी बीच मन्नू रहमान की एक फोटो जिसमें वह अतीक अहमद के साथ है सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
कुख्यात माफिया अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच इस पूरे मामले में अतीक कनेक्शन से भी जुड़ गई है। पुलिस मन्नू रहमान के बैंक खातों की डिटेल निकाल रही है इसके साथ ही पुलिस की एक टीम इनकी बेनामी संपत्तियों की भी जांच कर रही है।
मन्नू रहमान के संबंध उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद से भी थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अतीक अहमद अपना काफिला लेकर कानपुर नगर पहुंचा था। इस दौरान रामादेवी चौराहे पर हिस्ट्रीसीटर मन्नू रहमान ने अतीक अहमद का स्वागत किया था और उसके काफिले में शामिल होकर बाबूपुरवा में जनसभा स्थल पर पहुंचा था।
इस पूरे कांड में पुलिस की एक टीम इस बात की भी जांच में जुट गई है कि कहीं अतीक के गुर्गों का या अतीक का रुपया कानपुर की ऐसी ही अवैध इमारतो में तो नहीं लगा है
इस पूरे मामले में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस आरोपियों के कनेक्शन को खंगाल ही रही है। इसके साथ ही बिल्डर मोहित तिवारी के बयानों के आधार पर केडीए के कई अधिकारियों की भी जांच कर रही है। जिस दौरान यह बिल्डिंग बनी उस दौरान केडीए में कार्यरत अधिकारियों को नोटिस दे दिया है और जवाब मांगा है।
पुलिस का कहना है ऐसी अवैध इमारतें बनकर तन गई और केडीए के अधिकारियों ने इस पर उस वक्त संज्ञान नहीं लिया इसमें कहीं ना कहीं इनकी भी मिलीभगत की आशंका है वही बिल्डर मोहित तिवारी के बयानों के आधार पर उसके द्वारा बताया गया था की केडीए के कई अधिकारी मन्नू रहमान के संपर्क में थे और उन्हीं की मिलीभगत से ऐसी कई इमारतें तैयार की गई है।
एक इमारत तैयार होकर जैसे ही बिकना शुरू होती थी वैसे ही दूसरी इमारत का निर्माण कर शुरू कर दिया जाता था। 50 से 100 गज की जगह में बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से 5 से 6 मंजिले इमारतें बनाकर उसको बेच दिया जाता था
16 नवंबर को कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड में दो लोगों की जान चली गई थी जिसमें एक 16 वर्षीय मासूम प्रांजल बाथम भी था।
प्रांजल बाथम के पिता अनिल बॉथम की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और अब धीरे-धीरे इसकी परतें खुलती चली जा रही है।