युवक की हत्या (सोर्स: नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर में युवक की बेरहमी से की गई हत्या, घर के बाहर मिला रक्तरंजित शव, बड़ा भाई भी गायब

Kanpur Murder News: मृतक सोनू और उसका बड़ा भाई मिंचू पिछले 1 महीने से अकेले रह रहे थे। सोनू की चार बहनों की शादी हो चुकी है। सोनू की मां पिछले 1 महीने से घाटमपुर में अपनी बेटी के यहां रह रही थी।

अभिनव श्रीवास्तव, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • पिछले 1 महीने से अकेले रह रहे थे मृतक सोनू और उसका बड़ा भाई

  • घटना के वक्त अंदर के कमरे में था बड़ा भाई लेकिन नहीं लगी उसे हत्या की भनक

  • जिस ईंट से हुई सोनू की हत्या वह पुलिस ने किया बरामद

Man Brutally Murdered: कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन अंतर्गत सचेंडी थाना क्षेत्र के कटरा भैसोर गांव में घर के बाहर ही युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की ईंट से कूच कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। मृतक युवक ने दिवाली के बाद जुए में लगभग 20 हजार रुपए जीते थे।

घटना के बाद से बड़ा भाई गायब

मृतक सोनू और उसका बड़ा भाई मिंचू घर में पिछले 1 महीने से अकेले रह रहे थे। सोनू की चार बहनों की शादी हो चुकी है। सोनू की मां पिछले 1 महीने से घाटमपुर क्षेत्र में अपनी बेटी के यहां रह रही थी। घर पर सोनू और मिंचू अकेले ही थे।

मिंचू मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। घटना के वक्त मिंचू अंदर के कमरे में था और बाहर सोनू की हत्या हो गई लेकिन मिंचू को भनक तक नहीं लगी। छोटी बहन सोनू से लगातार फोन कॉल पर संपर्क कर रही थी।

जब फोन नहीं उठा तो बगल में ही रहने वाले चचेरे भाई को फोन कर घर में जाने के लिए कहा। चचेरा भाई जैसे ही घर में दाखिल हुआ उसके होश उड़ गए। अंदर सोनू का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था और मिंचू भी गायब था।

आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित हर बिंदु पर की जा रही जांच

जिला कानपुर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फील्ड यूनिट और फोरेंसिक के द्वारा घटनास्थल की जांच कराई गई। डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि मौके पर जांच की गई तो जिस ईंट से सोनू की हत्या की गई है वह ईंट पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सोनू का बड़ा भाई मानसिक बीमार मिंचू घर में नहीं है लेकिन जिस तरह से घर के कमरों में तीन-तीन ताले लगाए गए हैं वहीं मिंचु प्रतिदिन की तरह साइकिल से ना जाकर घर से पैदल निकला है। मिंचू के कपड़े भी आंगन में सूख रहे थे जिन पर खून के निशान थे।

ऐसे में मिंचू पर ही हत्या करने की आशंका के चलते जांच तेज कर दी गई है इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि मृतक ने दिवाली पर जुआ खेल कर लगभग 20000 रुपए जीते थे। घटना के पीछे क्या वजह है और आरोपी कौन है इसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे