मौके पर जुटी पुलिस- महिला की फाइल फोटो (सोर्स- फोटो नवभारत)
कानपुर

4 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: पति के थप्पड़ के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Crime News: कल्याणपुर में अंगूठी गिरवी रखने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति के थप्पड़ से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Kalyanpur Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा स्थित चैतन्य बिहार में अंगूठी गिरवी रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने देर रात दर्दनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे के बाहर पड़ी मिली।

आनन-फानन में पति पड़ोसियों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अंगूठी गिरवी रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा चैतन्य बिहार निवासी ऋतिक वर्मा नॉनवेज का ठेला लगाता है। परिवार में पत्नी अल्का वर्मा थी। पति ऋतिक वर्मा ने बताया कि दोनों ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। ऋतिक ने बताया कि पत्नी ने बीते 22 अगस्त को अपनी अंगूठी करीब 17 हजार रुपये में गिरवी रख दी थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। रविवार देर रात इसी मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

ऋतिक वर्मा ने पत्नी को मारा थप्पड़

पति ऋतिक वर्मा ने बताया कि विवाद बढ़ने पर ऋतिक ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत होकर अल्का ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया और वह कमरे के बाहर पड़ी रही सुबह ज़ब वह सोकर उठा था। तो पत्नी उसे बाहर पड़ी मिली उसकी हालत गंभीर थी। यह देखकर उसने पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से अल्का को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अल्का को मृत घोषित कर दिया। ऋतिक ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचीऔर घटना की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस पूछताछ के दौरान ऋतिक ने बताया कि उसने चार साल पहले लव मैरिज की थी उसके बाद से घर वालो ने दोनों को अलग कर दिया। जिसके बाद से वह मकड़ीखेड़ा में किराए के मकान में रहने लगा था।

थाना प्रभारी बोले जांचकर कार्रवाई की जायेगी

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक परिजनों कि ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है अंगूठी गिरवी रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट ओर परिजनों कि तहरीर के आधार पर आगे कि कार्रवाई कि जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे