Kanpur Juhi Restricted Meat Case: कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस मिलने पर शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के लोगों ने जूही थाने के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के कार्यकर्ता थाने के बाहर सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाने लगे।
शिव शक्ति अखाड़ा के अध्यक्ष कृष्णा तिवारी ने इस पूरे मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है कृष्णा तिवारी का कहना है कि 1 साल में दूसरी बार इसी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया है लेकिन पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही और पुलिस की मिली भगत से ही थाना क्षेत्र में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस संचालित हो रहा है।
शिव शक्ति अखाड़ा के कृष्णा तिवारी ने जूही थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कृष्णा तिवारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की संरक्षण से ही क्षेत्र में अवैध रूप से स्लॉटर हाउस चल रहा है जहां प्रतिबंधित मांस मिल रहा है।
जूही थाना क्षेत्र में ही 1 साल में दो बार प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया है, जूही थाने की पुलिस ऐसे लोगों के साथ मिली हुई है जो लगातार हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
पुलिस की संलिप्तता से ही लगातार प्रतिबंधित मांस मिल रहा है। यह प्रतिबंधित मांस भी उसी जगह से आया है जहां से पूर्व में पाया गया था। पिछले 1 वर्ष में पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पाई है जो लगातार कानपुर शहर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे हैं।
शिव शक्ति अखाड़ा संगठन के लोगों ने प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया लेकिन इसके बाद थाने के बाहर ही सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिव शक्ति अखाड़ा के लोगों ने मांग की कि जब तक स्लॉटर हाउस बंद नहीं होंगे और ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी जो प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे हैं तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसीपी समेत कई थानों का फोर्स जो भी थाने परिसर में पहुंच गया।
शिव शक्ति अखाड़ा के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसीपी वीरेंद्र विक्रम ने जानकारी दी है कि दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है उसको सैंपलिंग के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।