गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा; आरोपी पप्पू पासवान गिरफ्तार, कॉल डिटेल और लोकेशन भी खंगालेगी पुलिस

Kanpur Crime News: चकेरी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पप्पू पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने विवाद के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Woman Murder Case: कानपुर पुलिस ने चकरी में हुई महिला की हत्या का खुलासा तो कर दिया, लेकिन खुलासे के बाद हत्या के पीछे की वजह सामने आई तो सनसनी फैल गई। आरोपी पप्पू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस घटना की गहनता से जांच में जुट गई है।

महिला ने बनवा रखे थे चार आधार कार्ड

चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने जिस व्यक्ति को किराए पर कमरा दे रखा है, उस किराए के कमरे में पिछले 24 घंटे से कोई हलचल नहीं हुई है और उसको किसी अनहोनी की आशंका है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में दाखिल हुई तो होश उड़ गए। कमरे में 28 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ था।

इस महिला की शिनाख्त कराने का जब पुलिस ने प्रयास किया तो पुलिस भौचक्की रह गई। महिला के पास से चार आधार कार्ड बरामद हुए जिसमें महिला का नाम काजल उर्फ हसीना खातून उर्फ दिया उर्फ मरजीना पाया गया। घटना की जांच करने के साथ ही पुलिस ने इस घटना के आरोपी पप्पू पासवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस में इस पूरे मामले में मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर दो नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें एक था पप्पू पासवान और दूसरा था आतिफ कुरैशी। हालांकि पप्पू पासवान को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने जुर्म कबूल लिया और बताया कि महिला से विवाद के दौरान उसने महिला का गला दबाकर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

2021 में आरोपी के साथ रहती थी मृतक महिला

पप्पू पासवान ने बताया कि वर्ष 2021 में वह इस महिला से मिला था और महिला इसके साथ एक साल रही। इस दौरान महिला ने पप्पू के विरुद्ध एक मुकदमा पंजीकृत कराया और पप्पू को छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने लगी। इसी तरह वह कई पुरुषों के साथ रही और सभी पर अलग-अलग थानों में मुकदमे पंजीकृत करा दिए। 2026 में वापस यह महिला पप्पू के संपर्क में आई और पप्पू से कहा कि वह उसके साथ रहेगी और उस पर दर्ज कराए मुकदमे में बयान बदल देगी जिससे उसको राहत मिल जाएगी।

इसी वजह से पप्पू पासवान एक बार फिर से इस महिला के साथ रहने लगा। घटना के दिन महिला ने पप्पू पासवान की 13 वर्षीय बच्ची के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कई आपत्तिजनक शब्द कहे, जिससे आवेश में आकर पप्पू पासवान ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन सत्यजीत गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया।

सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि आरोपी पप्पू पासवान ने अकेले ही घटना में शामिल होना कबूल किया है। ऐसे में दूसरे नामजद आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन निकाली जाएगी। इसके बाद पुलिस अपनी जांच में आगे बढ़ेगी।

उन्नाव के युवक पर शक की सुई

पुलिस जांच में एक और बात सामने आई है। यह महिला उन्नाव में एक युवक के साथ रही और आधार कार्ड में पिता की जगह पर उस युवक का नाम दर्ज करा दिया। पुलिस के शक की सुई उस युवक पर भी है, हालांकि पुलिस की रडार उन सभी युवकों पर है जिन युवकों के साथ यह महिला रही है लेकिन पप्पू पासवान ने इस घटना में अकेले शामिल होना कबूल कर लिया है। पुलिस ने पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल तो भेज दिया है लेकिन पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कर रही है।

अब ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह महिला कौन थी, कहां से आई थी, इसकी वास्तविकता क्या थी और इसका वास्तविक नाम क्या था, क्या यह भारत की ही थी क्योंकि एक महिला के पास से चार नाम के आधार कार्ड बरामद होना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यह महिला जिन पुरुषों के साथ रहती थी, उनके विरुद्ध मुकदमा क्यों पंजीकृत कराती थी। फिलहाल महिला की मौत के बाद इस खौफनाक घटनाक्रम का अंत तो हो गया लेकिन पुलिस ने टीम गठित कर इस पूरी घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इसमें अभी और कई खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बरामद आधार कार्ड की भी जांच करने की बात कर रही है।

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO