गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
कानपुर

कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही

Kanpur Rape Case: कानपुर में एक महिला ने दामाद के बड़े भाई पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Accused Arrested Kanpur Rape Case: यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कानपुर में शादी से पहले छोटे भाई की होने वाली सास से बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। बड़े भाई ने सास को कपड़े खरीदने के बहाने रूम में बुलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक्स नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। फिर उसने छोटे भाई की सास से रेप किया।

इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमें की दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है।

शादी के करीब सात दिन पहले बुलाया घर

मंगलपुर थाना क्षेत्र के चौना लाड़पुर गांव निवासी शरद कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी बीते 24 अप्रैल को हुई थी। दुष्कर्म पीड़िता सास ने पुलिस को तहरीर में बताया कि शादी के करीब सात दिन पहले यानि कि 17 अप्रैल को शरद के बड़े भाई जीतपाल ने फोन कर उन्हें कल्याणपुर आवास विकास में अपने कमरे में बुलाया था।

जीतपाल ने शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हैं। इसलिए कमरे में आ जाएं। आरोप है कि रूम पर पहुंचने के बाद जीतपाल ने कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए दी। जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्डड्रिंक पीने के कुछ देर बाद बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने फोटो और वीडियो बना लिए।

फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी

होश में आने पर खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया तो इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी ने फोटो वीडियो वायरल करने और शादी तुड़वाने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार कमरे में बुलाकर रेप करता रहा। कल्याणपुर पुलिस बुधवार रात आरोपी को कानपुर सेंट्रल से अरेस्ट कर लिया। वह मुंबई भागने की फिराक में था।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान