गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत) 
कानपुर

Kanpur: कराटे चैंपियन को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, ग्वालटोली फायरिंग कांड का 20 घंटे में खुलासा

Kanpur Shooting Incident: कानपुर के फायरिंग कांड का पुलिस ने 20 घंटे में खुलासा कर दिया। कराटे चैंपियन को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Shooting Incident Near Police Commissioner Residence: यूपी के कानपुर में थाना ग्वालटोली क्षेत्र में 28/29 जून 2026 की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ था, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए गठित पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर एक मिल परिसर में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव का बयान

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना का सफल अनावरण 20 घंटे के भीतर कर दिया है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बीयर पीने के पैसे नहीं देने पर मारी थी गोली

बता दें कि 28 जून को देर रात कानपुर पुलिस कमिश्नर के आवास के नजदीक बीयर पीने के पैसे नहीं देने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कराटे चैंपियन के पेट में गोली मार दी थी। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। साथ मैच खेल रहे लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को दौड़ाया लेकिन आरोपी युवक फरार हो गए।

कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन है घायल व्यक्ति

स्थानीय लोगों की मदद से घायल ब्लैक बेल्ट चैंपियन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अब उसकी हालात सामान्य बताई है। सिविल लाइन एफएम कॉलोनी निवासी अरविन्द पासवान कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन और अरविन्द नवीन मार्केट में कपड़े की दुकान में काम करते हैं। परिवार में पत्नी निशा और छोटा भाई वीरू है।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना