डॉक्टर संदीप सिंह  (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर

Kanpur: पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम; लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Kanpur Doctor Suicide: कानपुर के किदवई नगर थाना के निराला नगर में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के बाद घटना की बात सामने आई है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Dr Sandeep Singh Suicide: कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर में ब्लॉसम अपार्टमेंट में रहने वाले सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर संदीप सिंह कानपुर देहात के जिला अस्पताल में तैनात थे। डॉ संदीप बहुत अच्छे सर्जन थे। मौत की वजह भी सामने आई है।

परिवार से अलग रहते थे डॉक्टर संदीप

डॉ संदीप अपनी पत्नी कंचन और 6 माह के बेटे के साथ निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट में रहते थे।वह अपने परिवार से अलग रहते थे। कानपुर देहात में जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर संदीप का परिवार लाल बंगला के परदेवन पुरवा में रहता था।डॉक्टर संदीप चार भाई थे जिनमें दो भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

डॉ संदीप के पिता राज बहादुर सिंह बताया की 42 वर्षीय संदीप सिंह का पहली पत्नी से तलाक हो गया था 5 वर्ष पूर्व डॉक्टर संदीप ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया, पहली पत्नी से डॉक्टर संदीप को एक बेटी है। इसके बाद डॉक्टर संदीप ने कासगंज की रहने वाली कंचन से प्रेम विवाह किया था।

कंचन से शादी करने के बाद ही डॉक्टर संदीप अपने परिवार से अलग हो गए थे और निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट में पत्नी कंचन और 6 माह के बेटे के साथ रह रहे थे। राज बहादुर सिंह को उनकी बहू कंचन ने फोन कर बताया कि संदीप ने खुद को गोली मार ली है और वह उनको अस्पताल लेकर जा रही है। जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी।

पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली

डॉ संदीप की मौत में पत्नी से विवाद सामने आया है। रविवार रात डॉक्टर संदीप का उनकी पत्नी कंचन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद डॉक्टर संदीप अलग कमरे में चले गए। रविवार सोमवार की मध्यरात्रि करीब 2:00 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई जिससे हड़कंप मच गया। पत्नी कंचन जैसे ही कमरे में पहुंची खून से लथपथ डॉक्टर संदीप अपने कमरे में तड़प रहे थे।कंचन ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट में रहने वाले लोग भी बाहर निकल आए। आनन फानन में पत्नी कंचन फ्लैट में रहने वाले अन्य लोगों की मदद से डॉक्टर संदीप को लेकर कानपुर के रीजेंसी अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने डॉक्टर संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही किदवई नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि में डॉक्टर द्वारा खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करना और कारण पत्नी से महज मामूली विवाद सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा