PRO अमन सिंह व MLA अभिजीत सिंह सांगा (सोर्स- नवभारत लाइव)
कानपुर

आरोपी को 1 लाख रंगदारी दी, FIR में नाम गायब; कानपुर में भाजपा विधायक के PRO की FIR पर उठे सवाल

Kanpur MLA Abhijeet Singh Sanga Extortion Case: कानपुर में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के PRO की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। शिकायत में एक संपादक पर 1 लाख रंगदारी लेने और दोबारा मांगने का आरोप है।

अभिनव श्रीवास्तव, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा से रंगदारी मांगने का आरोप

  • विधायक के PRO की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

  • FIR में आरोपी का नाम नहीं होने से उठे कई सवाल

MLA Abhijeet Singh Sanga PRO FIR: कानपुर में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के जनसंपर्क अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। शिकायत में कानपुर के एक संपादक पर एक लाख रुपए रंगदारी लेने और दोबारा मांगने का आरोप लगाया गया है। लेकिन FIR के आरोपी वाले कॉलम में संपादक का नाम और पता अज्ञात लिखा गया है।

अब इसी बात को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि जब शिकायत में आरोपी का पद बताया गया है, तो उनका नाम क्यों दर्ज नहीं किया गया। आरोपी अज्ञात था, तो पैसे किसे दिए गए। अगर दोबारा पैसे मांगने की बात थी, तो पहले शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई।

इसके अलावा सवाल यह भी है कि अगर विधायक ने कोई गलत काम नहीं किया, तो पैसे क्यों दिए। वहीं जिस अधिकारी को जांच दी गई, वह भी पहले विवादों रहे हैं। हालांकि इस मामले में न तो पुलिस का कोई बयान सामने आया है और न ही विधायक का।

1 लाख देने के बाद भी भ्रामक खबरें चलाकर मांगे पैसे

20 नवंबर को रात 8:23 बजे पनकी थाने FIR दर्ज करवाई गई। जिसमें भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के जनसंपर्क अधिकारी अमन सिंह ने मीडिया संस्थान का नाम बताते हुए आरोप लगाया कि संस्थान के संपादक उनसे लगातार एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

आरोप है कि अक्टूबर 2026 में उन्होंने संपादक को एक लाख रुपए दिए थे। उस समय कथित तौर पर आश्वासन दिया गया था कि विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिठूर विधानसभा क्षेत्र के संबंध में बिना तथ्यों की पुष्टि के भ्रामक खबरें प्रसारित नहीं की जाएंगी।

अमन सिंह ने शिकायत में बताया कि इसके बाद फिर से पैसों की मांग की गई। दोबारा रकम देने से इनकार करने पर सोशल मीडिया पर विधायक और विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी खबरें और वीडियो प्रसारित किए जाने लगे।

फेसबुक पोस्ट और वीडियो को बनाया शिकायत का आधार

शिकायत में मीडिया संस्थान के फेसबुक पेज पर प्रसारित एक वीडियो का भी जिक्र किया गया है। इसमें बिठूर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और विकास कार्यों को लेकर टिप्पणी किए जाने की बात कही गई है।

अमन सिंह का आरोप है कि वीडियो में दिखाई गई सड़क और स्थान का बिठूर विधानसभा क्षेत्र से संबंध स्पष्ट नहीं है। इसके बावजूद विधायक का नाम जोड़कर खबरें प्रसारित की गईं। शिकायतकर्ता ने इसे विधायक की सार्वजनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास बताया है।

FIR के मुताबिक, शिकायत में आरोपी के तौर पर संपादक का पद बताया गया, लेकिन नाम-पता अज्ञात दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) लगाई गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अक्षय पंवार को सौंपी गई है।

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!