भाजपा पार्षद के फेसबुक वॉल से ली गई तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर

भावनाओं में बह गए भाजपा पार्षद, पीएम मोदी का ऐसा जन्मदिन मनाया कि लोग हो गए कंफ्यूज.. वायरल हुआ फेसबुक पोस्ट

Kanpur BJP Councillor Post: कानपुर में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पार्षद अखिलेश कुमार बाजपेई की फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई। कमेंट्स के बाद पोस्ट की तस्वीर हटाकर स्टेटस अपडेट किया गया।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur BJP Councillor PM Modi Birthday Post: कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया कि अब वह चर्चा का विषय बन गया है और और जिस किसी ने भी भाजपा पार्षद की फेसबुक पोस्ट देखी है वह सब कंफ्यूज हो गए हैं। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कई फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जन्मदिन मनाने के बाद फेसबुक पर किया पोस्ट

वैसे तो पूरा देश आज मोदीमय हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अपने-अपने अंदाज में मना रहा है।कहीं दीप जलाये जा रहे हैं तो कहीं दीप से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बना दी गई।कई जगह सामाजिक कार्य हुए कई जगह विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया। शासन और प्रशासन से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अपने अंदाज में मनाया लेकिन कानपुर के वार्ड नंबर 77 बर्रा पूर्वी से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अखिलेश कुमार बाजपेई ने जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया वह चर्चा का विषय बन गया।

भाजपा पार्षद के फेसबुक वॉल से ली गई तस्वीर

पीएम की तस्वीर पर माला पहना दी

भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अखिलेश कुमार बाजपेई ने अपने कार्यालय में अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए उनकी तस्वीर पर माला पहना दी और फिर उसके सामने दिए जला दिए। इसके बाद खड़े होकर फोटो खींची और उसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट से इन फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और काफी तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अखिलेश कुमार बाजपेई ने लिखा कि राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आज अपने प्रतिष्ठान (कार्यालय) पर मनाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और देश की सेवा में निरंतर समर्पित रहें...

फेसबुक पोस्ट

फेसबुक पोस्ट पर लोगों ने कसा तंज

भाजपा पार्षद के फेसबुक पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। कई लोगों ने ऐसे कमेंट किया और भाजपा पार्षद के पोस्ट पर तंज कसा। भाजपा पार्षद के फेसबुक पोस्ट पर लगभग 1 घंटे तक लोग कमेंट करते रहे इसके बाद शहर के भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद को फटकार लगाई।

फेसबुक पर स्टेटस को किया अपडेट

भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अखिलेश कुमार बाजपेई की फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद जब शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें फटकार लगाई तो इसके बाद उन्होंने अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट किया और उसमें पोस्ट की गई फोटो को डिलीट कर दिया जो फोटो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चर्चा का विषय बन गई थी।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे