कानपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा (सोर्स: सोशल मीडिया)
कानपुर

इस IPS ने तोड़ी ड्रग माफियाओं की कमर, गुलाब जल फैक्ट्री से 6 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद, कानपुर पुलिस की सफलता

Kanpur Police Crackdown on Drug Smuggling: रेव पार्टियों में परोसी जाने वाली मेफेड्रोन की एक कश की कीमत 2500 रुपए है। इसका एक ग्राम एक लाख रुपए में आता है और 1 ग्राम से 40 यूनिट तैयार की जाती है।

अभिनव श्रीवास्तव, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अब तक पांच ड्रग तस्कर गिरफ्तार किये गए, 7.5 करोड रुपए की ड्रग बरामद की जा चुकी है।

  • गुलाब जल फैक्ट्री में बन रही मेफेड्रोन ड्रग की अवैध फैक्ट्री से लगभग 1102 किलो माल बरामद किया गया था।

  • मेफेड्रोन को तैयार करने के लिए फार्मासिस्ट की जरूरत होती है जिसके बाद इसको इंजेक्शन के माध्यम से या सीधे नाक के माध्यम से नशा किया जाता है।

Kanpur Police Seize Mephedrone Worth 6 Crore: कानपुर में तैनात आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव ने ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है। जालौन में डीआरआई और यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई के बाद कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव की टीम पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। अब तक 7.5 करोड रुपए की ड्रग बरामद की जा चुकी है। पांच गिरफ्तार हो चुके हैं।

मंगलवार को भी इस टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 6 करोड रुपए की मेफेड्रोन ड्रग बरामद की गई। आईपीएस अतुल की टीम अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और इस पूरे सिंडिकेट के माफिया खय्याम को पकड़ने के लिए मुंबई में डेरा जमाए हुए हैं। जालौन में गुलाब जल की फैक्ट्री की आड़ में बन रही मैफेड्रॉन ड्रग की तस्करी कानपुर के जरिए मुंबई हो रही थी।

आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव

अब तक 7.5 करोड़ की ड्रग बरामद

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की टीम लगातार इस ड्रग नेटवर्क तोड़ती चली जा रही है। आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव की टीम ने अब तक पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 7.5 करोड रुपए की ड्रग बरामद की जा चुकी है। जालौन में डीआरआई और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलाब जल बनाने की फैक्ट्री की आड़ में बन रही मेफेड्रोन ड्रग की अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी और लगभग 1102 किलो माल बरामद किया गया था।

इस कार्रवाई के बाद आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव को इस सिंडिकेट के कानपुर कनेक्शन के इनपुट मिले इसके बाद आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव ने एक स्पेशल टीम गठित की जो इस नेटवर्क को तोड़ने में लग गई। इस टीम में स्वाट टीम प्रभारी शिव कुमार शर्मा की टीम और फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे की टीम शामिल थी। इस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कनेक्शन जालौन की फैक्ट्री से थे।

इस पूरे सिंडिकेट के माफिया का नाम भी आईपीएस अतुल की टीम ने खोज निकाला है। इसका माफिया या सरगना मुंबई के धारावी में रहने वाला खय्याम है जिसके कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय माफिया दाऊद इब्राहिम से हैं। खय्याम को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम ने पिछले 1 महीने से मुंबई में डेरा जमा रखा है।

कई तस्कर हो सकते हैं गिरफ्तार

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का कई और तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा है। जेसीपी डॉक्टर विपिन टाडा का कहना है कि जैसे-जैसे आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव की टीम को इनपुट मिलते जा रहे हैं पुलिस कार्रवाई करती जा रही है। अब तक पांच तस्करों को तो गिरफ्तार किया जा चुका है जिनके सीधे कनेक्शन जालौन में पकड़ी गई फैक्ट्री से थे।

फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद जो तैयार माल तस्करों के पास है इसको कानपुर के जरिए मुंबई तस्करी किया जा रहा है। इसी इनपुट पर अब तक पांच तस्कर कानपुर के रहने वाले नजमुद्दीन और रिजवान अहमद, शाहजहांपुर के रहने वाले हाजिद अली और फर्रुखाबाद के रहने वाले रिहान कुरेशी और ऋषभ कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि खय्याम तक पहुंचने से पहले कई और तस्कर गिरफ्तार किया जा सकते हैं।

कानपुर पुलिस की सफलता

1 ग्राम की कीमत 1 लाख

बड़ी-बड़ी रेव पार्टियों में परोसी जाने वाली ड्रग मेफेड्रोन की एक कश की कीमत 2500 रुपए है। इसका एक ग्राम एक लाख रुपए में आता है और 1 ग्राम से 40 यूनिट तैयार की जाती है। इसको तैयार करने के लिए फार्मासिस्ट की जरूरत होती है। जिसके बाद इसको इंजेक्शन के माध्यम से या सीधे नाक के माध्यम से नशा किया जाता है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट