कानपुर में चेकिंग के दौरान 3 पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी कार(Image- Screen Capture) 
उत्तर प्रदेश

कानपुर में चेकिंग के दौरान 3 पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी कार, देखें खौफनाक वारदात का VIDEO

Kanpur Police Hit and Run Case: फरार कार चालक की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जेसीपी आशुतोष कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अर्पित शुक्ला

Kanpur Ganga Barrage Accident Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज पर मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सब-इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कोहना थाना पुलिस की टीम गंगा बैराज पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्नाव की ओर से आ रही काले रंग की हुंडई औरा कार के चालक ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय अपनी गति और तेज कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सीधे ड्यूटी पर मौजूद जवानों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल साथियों को आनन-फानन में हैलेट अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

‘जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा’

जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आशुतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोहना पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक अज्ञात हुंडई औरा कार बैरियर तोड़कर भाग निकली। इस दौरान पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह कार चालक ने जानबूझकर बैरियर को टक्कर मारी और पुलिसकर्मियों को घायल कर फरार हो गया। पुलिस अब वाहन के नंबर और उसके रूट का पता लगाने के लिए डिजिटल सर्विलांस का सहारा ले रही है।

कोहना थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गंगा बैराज और आसपास के सभी निकास मार्गों पर घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज