वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

तंदूरी रोटी में निकली छिपकली...तो उल्टियां करने लगे ग्राहक, कानपुर से आया हैरान कर देने वाला VIDEO

Lizard found inside roti: कानपुर में एक ढाबे पर रोटी में छिपकली देखने बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अभिषेक सिंह

Lizard found inside roti: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मशहूर ढाबे ने ग्राहकों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। ढाब की रोटी के अंदर से एक मरी हुई छिपकली निकली।

आपको बता दें कि अपने परिवार के साथ खाना खाने आए एक ग्राहक ने जैसे ही अपनी प्लेट में रखी तंदूरी रोटी तोड़ी, सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं। क्योंकि खाने में दी गई रोटी के अंदर एक मरी हुई छिपकली भी चिपकी हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रोटी में छिपकली देखने बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेज़ी से फैल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग और राहगीर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह घटना चौबेपुर के पास जीटी रोड हाईवे पर बने बाजपेयी रमैया ढाबे की बताई जा रही है। जहां एक ग्राहक की प्लेट में तंदूरी रोटी के अंदर छिपकली निकली। बताया जा रहा है कि रोटी बनाने वाले कारीगर ने अनजाने में रोटी के साथ छिपकली को भी तंदूर में सेंक दिया था।

यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि अक्सर देखा गया है कि कई ढाबों में रसोई की हालत, ग्राहकों के खाने की प्लेट से बिल्कुल उलट होती है। गंदगी, खुले में रखी सामग्री, और बिना ढके बर्तन,ये सब मिलकर ऐसे ही सरप्राइज तैयार करते हैं।

वहीं, इस वीडियो पर @ShieldOfMahadev नाम के एक यूजर ने मजाकिया या यूं कहें कि कटाक्ष के लहजे कमेंट किया कि 'हां तो दस रुपए की तंदूरी रोटी में मगरमच्छ लेओगे क्या??'

स्वास्थ्य विभाग को दी गई जानकारी

अब इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई है, ताकि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं, रोटी में छिपकली निकलने के इस वीडियो ने ढाबे और रेस्टोरेंट में खाना खाने वाली आम जनता को भी काफी पशो पेश में डाल दिया है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज