सैकड़ों अधिवक्ताओं ने निकला पैदल मार्च (सोर्स: नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

अधिवक्ताओं की हत्या योगी को खुला चैलेंज; कन्नौज में बार काउंसिल ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Kannauj Advocate Murder: बार काउंसिल उपाध्यक्ष का कहना है कि जब तक मृतक अधिवक्ता का परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक सभी अधिवक्ता संघर्ष करते रहेंगे।

अभिनव श्रीवास्तव, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • कन्नौज में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने निकला पैदल मार्च

  • अधिवक्ताओं की मांग- हत्या के आरोपियों के साथ को सख्त से सख्त कार्रवाई

  • कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Bar Council Challenge Yogi: कन्नौज में हुई अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की हत्या के मामले में शुक्रवार को बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडे कन्नौज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकालकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक की गई पुलिस कार्रवाई से मृतक अधिवक्ता के परिजन संतुष्ट नहीं है।

बुलडोजर कार्रवाई भी मात्र दिखावे के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश में हो रही अधिवक्ताओं की हत्या करके आरोपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला चैलेंज दे रहे हैं।उन्होंने मांग रखी कि मुख्यमंत्री को यह चैलेंज का जवाब देते हुए अधिवक्ताओं की हत्या के आरोपियों के साथ भी वैसे ही कार्रवाई करनी चाहिए जैसे अन्य आरोपियों के साथ होती है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

दिवाली की रात गोली मारकर की गई थी हत्या

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में दीपावली की शाम करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस के जिला महासचिव अनमोल दीक्षित पर हत्या करने का आरोप लगा था।

मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अनमोल दीक्षित उसके पिता अवध बिहारी दीक्षित और मां मुन्नी देवी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और उनकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे। यहां अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अनुराग पांडे के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर कार्रवाई की मांग की। बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडे का कहना है कि जब तक मृतक अधिवक्ता का परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक सभी अधिवक्ता संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है।हत्या के आरोपी लगातार अधिवक्ताओं की हत्या करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार खुला चैलेंज दे रहे हैं। ऐसे में अगर मृतक अधिवक्ता के पिता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते तो शांतिपूर्वक पैदल मार्च के बाद बड़े आंदोलन करने की चेतावनी भी दे दी है।

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस