पति-पत्नी की फाइल फोटो (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

'नींद की गोली खिलाती'; मामा के एक्सीडेंट के बाद घर लौटा पति तो खुला राज, पत्नी को प्रेमी संग..

Extra Marital Affair News: झांसी में शादी के महज दो महीने बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में पकड़ा। पति ने अपनी पत्नी पर नींद की गोलियां देने और गहने प्रेमी को देने का आरोप लगाया है।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Extra Marital Affair Jhansi News: झांसी में शादी के महज 2 महीने बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद से ही उसे नींद की गोलियां देती थी। उसके सोने के बाद प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी।

23 अगस्त को उसने प्रेमी को ससुराल ही बुला लिया। पति घर पहुंचा, तो दोनों को एक कमरे में साथ देखा। दोनों के फोटो-वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पति ने पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

2 महीने पहले हुई थी शादी

तालाबपुरा मोहल्ला में रहने वाले राजेश प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र की अभिलाषा से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद मुझे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। मुझे लगातार थकान, चक्कर और नींद आने लगी। शक होने पर मैंने पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनी, जिसके बाद उसके अफेयर के बारे में पता चला।

राजेश का आरोप है कि 19 अगस्त को घर के जेवर गायब हो गए। मैंने पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद मेरा शक और गहरा गया। पत्नी ने कुछ जेवर अपने प्रेमी को दे दिए थे।

मामा का एक्सीडेंट हुआ, घर पहुंचा तो खुला राज

राजेश ने बताया कि 23 अगस्त को उसके मामा का एक्सीडेंट हो गया। वह पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया था। दोपहर करीब 2 बजे वापस चिरगांव पहुंचा। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर छत के रास्ते घर में घुसा तो कमरे में पत्नी और एक युवक बेड पर मिले।

राजेश ने दोनों के फोटो-वीडियो बना लिए। तभी दोनों ने उसे देख लिया और पकड़कर धक्का दे दिया। किसी तरह खुद को छुड़ाते हुए राजेश ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और 112 पर पुलिस को सूचना दी।

राजेश का आरोप है कि पुलिस दोनों को थाने ले गई लेकिन पत्नी के प्रेमी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। पत्नी को भी छोड़ दिया गया। जबकि घटना से जुड़े फोटो-वीडियो पुलिस को दिए थे।

ससुर ने फोन पर धमकी दी

पति का आरोप है कि घटना के बाद पत्नी के पिता ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। राजेश ने एसएसपी से पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस राजेश की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। कानपुर पुलिस का कहना है कि नींद की गोलियां देने, जेवर प्रेमी को देने, प्रेम संबंध और धमकी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा