मंडलायुक्त और आईजी ने की पुष्पवर्षा (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल; इलाइट चौराहे पर गूंजा धन्यवाद योगी जी, देखें झांसी की अद्भुत तस्वीर

Jhansi Kanwar Yatra: ओरछा धाम से पहुंची भव्य कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं पर राजकीय हेलीकॉप्टर से मंडलायुक्त और आईजी ने पुष्पवर्षा की गई। इलाइट चौराहे पर ‘धन्यवाद योगी जी’ के के जोरदार नारें लगे।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Flower Showering In Jhansi Kanwar Yatra 2026: सांवन के महीने में गुरुवार को झांसी में भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश के ओरछा धाम से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर पर समापन हुआ।

पुष्पवर्षा

झांसी शहर में कांवड़ यात्रा के प्रवेश पर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए राजकीय हेलीकॉप्टर से कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा में झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।

पुष्पवर्षा

झांसी के मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं आईजी आकाश कुलहरि ने लखनऊ से आये विशेष हेलीकॉप्टर में सवार होकर कांवड़ यात्रा पर सिद्देश्वर मन्दिर और इलाईट चौराहे सहित अन्य स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्वालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पुष्पवर्षा

झांसी शहर में हेलीकॉप्टर ने कई चक्कर लगाकर जगह-जगह कांवड़यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान इलाइट चौराहे पर उपस्थित जनसमूह धन्यवाद योगी जी का उद्घोष करते दिखाई दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक