धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ तहरीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

झांसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ वकीलों ने दी तहरीर, भगवान राम-कृष्ण पर टिप्पणी का आरोप

Jhansi Dhirendra Shastri : अधिवक्ताओं का आरोप है कि इन बयानों से हिंदू की धार्मिक भावनाएं आहत हुई । उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

आकाश साहू, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अधिवक्ताओं ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का लगाया आरोप

  • तहरीर में कुछ पुराने कथित बयानों का भी किया गया जिक्र

  • पुलिस से मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग

Complaint Against Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश के करैरा में कथा के दौरान दिए गए कथित बयानों को लेकर झांसी में विवाद खड़ा हो गया है,अधिवक्ताओं के एक समूह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयानों को लेकर झांसी में अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई है, अधिवक्ताओं के एक समूह ने भानु सहाय के नेतृत्व में थाना नवाबाद पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ तहरीर दी और मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

अधिवक्ताओं का कहना है कि हाल ही में मध्य प्रदेश के करैरा में आयोजित कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर तुलनात्मक रूप से कुछ टिप्पणियां कीं, तहरीर देने वाले अधिवक्ताओं के अनुसार, इन कथित टिप्पणियों से हिंदू और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

तहरीर में अधिवक्ताओं ने बताया कि वे कचहरी परिसर में सामूहिक रूप से बैठे हुए थे, तभी सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त प्रवचन से जुड़े वीडियो और बयान उनकी जानकारी में आए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणियां मर्यादित भाषा की सीमा से बाहर हैं और इन्हें लेकर सनातन धर्म के अनुयायियों में नाराजगी है।

प्रार्थना पत्र में कुछ पूर्व बयानों का भी उल्लेख किया गया है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से पहले भी धार्मिक और सामाजिक विषयों पर ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिन पर लोगों ने आपत्ति जताई। तहरीर में भगवान राम के संबंध में कथित टिप्पणी, महिलाओं और करवा चौथ से जुड़े बयानों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

भानु सहाय के नेतृत्व में पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाने की मांग की है।

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की