धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण का उड़ाया मजाक, विवादित बयान का VIDEO वायरल

Dhirendra Shastri Viral Video: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने शिवपुरी की रामकथा में भगवान राम और कृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
Dhirendra Shastri Controversial Statement
धीरेंद्र शास्त्रीSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवपुरी के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण का जिक्र किया।

  • उन्होंने भगवान कृष्ण की मुद्रा, बांसुरी और वृंदावन को लेकर तंज भरे अंदाज में टिप्पणी की।

  • वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Dhirendra Shastri Controversial Statement: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की। उनके बयान में भगवान कृष्ण की मुद्रा, नाम और वृंदावन का जिक्र करते हुए कई तंज कसे गए। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Dhirendra Shastri Controversial Statement
दतिया: धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदू होकर नुकसान पहुंचाने वालों से खतरा

'तुम्हारे वाले तीन जगह से टेढ़े'

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए कहा, “तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, कहीं बैठे हैं तो टेढ़े। वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पैर के ऊपर पैर, कमर कहीं लचकाएं, बंसी बजाएं तो टेढ़े।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं। हमारे वाले का नाम भी एकदम सीधा और हमारे वाले भगवान का चलना भी एकदम सीधा है।”

Dhirendra Shastri Controversial Statement
नवभारत से बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- छुआछूत और नशे के खिलाफ जनजागृति के लिए निकाली सनातन एकता रथयात्रा

अयोध्या और वृंदावन का भी किया जिक्र

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी टिप्पणी में भगवान राम के धाम अयोध्या और भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते। हमारे वाले का धाम भी सीधा- अयोध्या। तुम्हारे वाले का वृंदावन।”

इसके बाद उन्होंने बांसुरी और धनुष का जिक्र करते हुए गाने के अंदाज में कहा, “बंसी का बजाना खेल भी है, धनुष का चलाना खेल नहीं।” उन्होंने बांसुरी बजाने को लेकर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भगवान राम और कृष्ण को लेकर की गई इस टिप्पणी पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।