एक्सीडेंट (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

जौनपुर में काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, कई लोगों को रौंदा; दो की मौत, जमीन विवाद से जुड़ा मामला

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आपसी दुश्मनी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • जौनपुर में हुआ बड़ा हादसा, बेकाबू स्कॉर्पियों ने कई लोगों को रौंदा

  • मुस्तफाबाद में तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

  • कई लोग हुए घायल, घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार

Jaunpur Scorpio Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आपसी दुश्मनी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जौनपुर दुर्घटना

एक ही गांव के रहने वाले हैं मृतक और घायल

घटना जौनपुर जिला के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार सुबह करीब आठ बजे घटी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में चाची और चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हादसे में मृतक और घायल सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि दो भाई महेंद्र व मनोज यादव के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों में बुधवार को भी झगड़ा हुआ। इस दौरान महेंद्र का बेटा स्कार्पियो से लोगों के बीच पहुंच उन्हें रौंद दिया।

ये लोग हुए घायल

हादसे में 20 वर्षीय अमित यादव और 40 वर्षीय इंदु देवी की मौत हो गई। वहीं, 22 वर्षीय साहब लाल, 24 वर्षीय विलेश यादव, 45 वर्षीय राजकुमार, 45 वर्षीय मनोज यादव, 65 वर्षीय राजनाथ यादव, सनी यादव और किशन यादव के घायल होने का मामला आया है। डीएम उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जौनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

यूपी में पंचायत चुनाव टला! योगी कैबिनेट ने संशोधन अध्यादेश को दी मंजूरी, जानें अब कब होंगे चुनाव

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स