करणी सेना-बजरंग दल ने रुकवाई शादी, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

'बबलू' बनकर जलालुद्दीन कर रहा था हिंदू लड़की से शादी, करणी सेना-बजरंग दल पहुंचे, फिर...

Uttar Pradesh के रायबरेली में युवक ने नाम और धर्म बदलकर हिंदू युवती से शादी की कोशिश की। हिंदू संगठनों (करणी सेना, बजरंग दल) ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शादी रुकवा दी गई।

प्रतीक पाण्डेय

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक की पहचान छिपाकर शादी करने की योजना का खुलासा हुआ। हिंदू संगठनों के विरोध और हंगामे के चलते पुलिस को मौके पर आना पड़ा और शादी बिना दुल्हन के ही रुक गई।

यह घटना रायबरेली जिले के हरचंतपुर थाना क्षेत्र के डिडौली के पास स्थित एक होटल की है। जानकारी के अनुसार, बिहार का रहने वाला युवक, जिसकी पहचान जलालुद्दीन एम. अकबर के तौर पर हुई, कथित तौर पर अपना नाम और धर्म बदलकर हिंदू नाम 'बबलू' रखकर रायबरेली की एक हिंदू युवती से शादी करने के लिए आया था।

शादी कार्ड पर युवक का नाम हिंदू, आधार पर मुस्लिम

बताया गया है कि दोनों परिवारों की मर्जी से ही यह शादी हो रही थी। शादी के कार्ड पर युवक का नाम हिंदू पहचान के साथ छपा हुआ था, लेकिन जब उसके आधार कार्ड की जांच की गई तो वह अन्य धर्म का निकला। होटल में शादी की सभी तैयारियां, जैसे मंडप, जयमाल और अन्य रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं।

करणी सेना और बजरंग दल ने किया हंगामा

जैसे ही युवक द्वारा पहचान छिपाकर शादी करने की जानकारी करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, वे बड़ी संख्या में होटल पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि युवक ने पहचान छिपाकर धोखे से शादी की योजना बनाई थी। बढ़ते विवाद को देखते हुए होटल मालिक ने भी तुरंत अपने परिसर में शादी समारोह कराने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस की दखलअंदाजी के बाद लौटना पड़ा

हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी लोगों को शांत करने के बाद लड़के और लड़की के परिवार को सुरक्षित रूप से होटल के बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर आए रिश्तेदार और मेहमान भी मौके से वापस लौट गए। विरोध और तनाव के माहौल के कारण युवक और युवती को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा। दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर लौट गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार शादी के लिए पूरी तरह सहमत थे, लेकिन विरोध करने वालों ने आरोपी युवक पर पहचान बदलकर शादी करने को लेकर आपत्ति जताई थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें युवक की ओर से पहचान छिपाने और कागजों में अलग नाम दर्ज कराने की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा कर दिया है, जिसे पुलिस ने शांत रखा है।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज