ग्रेट कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अपने शहर लखनऊ में, परिवार के साथ-साथ पूरा शहर बेटे के इंतजार में (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

आज घर लौट रहे हैं भारत के 'स्पेस हीरो' शुभांशु, लखनऊ में होगा धूमधाम से स्वागत, CM भी करेंगे सम्मान

UP WELCOME CAPTAIN Shubhanshu Shukla: 39 वर्षीय ग्रेट कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक सफल अंतरिक्ष यात्रा को जिस तरह से अंजाम दिया वो एक मिसाल है। आज पूरा लखनऊ शहर उनके स्वागत के इंतजार में पलकें बिछाए है

गीतांजली शर्मा

CM YOGINATH Give Civic felicitation To Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्रा में फतह हासिल कर वापस अपने घर लौट रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज उनके गृहनगर लखनऊ में जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ ही पूरा लखनऊ उनके स्वागत के इंतजार में बेसब्री से बैठा है। शुभांशु के घर के मोहल्ले त्रिवेणीनगर में जश्न का माहौल है। लखनऊ शहर चारों ओर से 'शुभांशु- नेशनल हीरो' के पोस्टर्स से सजा हुआ है। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले देश के पहले यात्री शुभांशु शुक्ला का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनंदन करेंगे।

इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए शुभांशु के माता-पिता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपने बेटे के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। घर सजाने के साथ ही अपने लाल के स्वागत में घर के दरवाजों पर बंदनवार लगाए हैं। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा देवी ने कहा कि, हम बेसब्री से अपने बेटे का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस जश्न में शामिल हो रहा है। इसके लिए उसने घर के सामने की नई सड़क नई बना दी है।

सीएम करेंगे नागरिक अभिनंदन

राज्य के नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ग्रेट कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी जान लगा दी। उनकी इस अहम भूमिका का पूरा श्रेय उन्हें देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आज शहर में उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। शुभांशु अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले देश के पहले यात्री हैं। उनके सम्मान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से समारोह आयोजित किया जा रहा है। लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला हाल ही में आईएसएस से सफल मिशन पूरा कर लौटे हैं। मिशन पूरा कर वह हाल ही में भारत आए हैं। आज पहली बार वह सोमवार को अपने गृह नगर लखनऊ आ रहे हैं। पूरा शहर उनके स्वागत के इंतजार में पलकें बिछाए बैठा है।

शुभांशु शुक्ला पूरे देश का गौरव

इनके सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला को उत्तर प्रदेश और पूरे भारत का गौरव बताया है।

मिशन पूरा कर वापस धरती पर लौटने पर उन्होंने कहा था कि अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराना हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है।

मेरा बेटा अब पूरे देश का बेटा

पिता शंभु दयाल शुक्ल ने अपने बेटे शुभांशु को पूरे देश का बेटा बताया है। उन्होंने संकेत दिया कि, शुभांशु को तीन दिनों के लखनऊ प्रवास के दौरान घर के बजाय विशेष सुरक्षा के तहत एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा।

इसरो के निर्देश पर शुभांशु का सुरक्षा की दृष्टि से उनका घर आना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि शुभांशु क्योंकि अब सारे देश का बेटा है इसलिए आगे उन पर भारत के पहले मानव मिशन गगनयान जैसी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता