राहुल गांधी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सौ: सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

हरियाणा चुनाव में समाजवादी पार्टी भरेगी हुंकार? अखिलेश यादव की पोस्ट ने कई सवालों के दिए जवाब

हरियाणा विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भी एंट्री लेगी या नहीं इस बात का जवाब खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दिया है। उन्होंने हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

शानू शर्मा

लखनऊ: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि चुनाव से पहले पार्टी के कई विकेट गिर चुके हैं। बीजेपी के सूची जारी होने के एक दिन बाद मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

वहीं कांग्रेस पार्टी में आज हरियाणा के स्टार और अंतराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी शामिल हो गएं। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इंडिया गठबंधन और हरियाणा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।

इतिहास लिखने की तैयारी में 'इंडिया' गठबंधन 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा की बात बनते नजर आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की एकजुटता एक नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति' को हराने में ‘इंडिया' गठबंधन की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे।''

सीट की नहीं, जीत की लड़ाई

अखिलेश ने कहा कि बात दो-चार सीट पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बल्कि जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उन्हें भाजपा की जोड़-तोड़ की ‘‘भ्रष्टाचारी सियासत'' से मुक्ति दिलाने और हरियाणा के कल्याण की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की एकजुटता एक नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं कि बात सीट की नहीं, जीत की है।''

यह भी पढ़ें-

20 साल पीछे हरियाणा

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को 20 साल पीछे ढकेल दिया है। उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि हमारे या ‘इंडिया' गठबंधन के किसी भी दल के लिए यह समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं, बल्कि त्याग और बलिदान का है। जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती। कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते। हम हरियाणा के हित में सच्चे दिल से त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं।'' हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल