- Hindi News »
- India »
- Vinesh Phogat And Bajrang Punia Leave The Sports Field And Enter The Political Arena Join Hands With Congress
खेल का मैदान छोड़ राजनीतिक गलियारे में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की एंट्री, कांग्रेस का थामा हाथ
- Written By: शानू शर्मा
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी लॉटरी लगी है। हरियाणा के स्टार और अंतराष्ट्रीय स्तर के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनो खिलाड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर पार्टी की सदस्यता ली। जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस बात की पुष्टि की गई।

राजनीतिक गलियारे में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की एंट्री (सौ: कांग्रेस एक्स)
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच अंतराष्ट्रीय स्तर के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने आज कांग्रेस में एंट्री ले ली है। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों खिलाड़ियो ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दोनों खिलाड़ियों के पार्टी में शामिल होने की बात पर मोहर लगाई गई। इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।
पार्टी ज्वाइन करते ही बीजेपी पर बोला हमला
पार्टी को ज्वाइन करते ही विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बुरे समय में पता चलता है कि आपका अपना कौन है। वृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को याद करते हुए कहा कि जब हम सड़क पर घसीटे जा रहे थे तब बीजेपी को छोड़कर सारी पार्टियां हमारे साथ थी, खास कर कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी थी। फोगाट ने कहा कि जो मेहनत से हमने रेसलिंग में काम किया है वही महनत हम यहां भी करेंगे। उन्होंने बीजेपी के आईटी सेल पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये मेरे लिए काफी गर्व की बात है। आज से हम एक नई पारी शुरू कर रहे हैं, अभी लड़ाई जारी है।
बजरंग पूनिया ने आईटी सेल पर हमला
बजरंग पूनिया ने पार्टी का दामन थामते ही कांग्रेस को धन्यवाद किया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए पूनिया ने कहा कि हमने बीजेपी से मदद मांगी थी, फिर भी वो हमारा साथ नहीं दे पाएं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा हमारा साथ दिया। बीजेपी पर अप्रत्याशित रूप से आरोप लगाते हुए बजरंग ने कहा कि विनेश की हार पर पूरा देश रो रहा था लेकिन एक आईटी सेल था जो जश्न मना रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
बिहार के नीतीश नहीं बनेंगे सिद्धारमैया, राज्यसभा जाने से किया इनकार; बोले- इत्तेफाक से मैं राजनीति में आया
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने की ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत, बोले- मैं दुनिया को बताकर रहूंगा जल संकट का है समाधान
रेलवे की नौकरी से इस्तीफा
कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने से पहले उन्होंने अपने रेलवे की नौकड़ी छोड़ दी। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिख,”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।”
किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस में शामिल होने से दो दिनों पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद इस बात पर अटकलें तेज हो गई थी कि वो कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस की ओर से इन दोनों को किस सीट पर चुनाव लड़ाया जाएगा।
Vinesh phogat and bajrang punia leave the sports field and enter the political arena join hands with congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














