बीएचयू के प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

IIT- BHU के प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कुदकर दी जान, डिप्रेशन की थी शिकार

BHU Professor Wife Suicide News: आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर रविंद्र चौधरी की पत्नी ने डिप्रेशन के चलते कैंपस की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच जारी है।

अक्षय साहू

BHU Professor Wife Committed Suicide: उत्तर प्रदेश को वाराणसी में शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू के एक प्रोफेसर की पत्नी ने छत से कूदकर आत्म हत्या कर ली। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला डिप्रेशन की बीमारी से ग्रस्त थी।

जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर रविन्द्र चौधरी की पत्नी हरिता चौधरी (43) ने शुक्रवार की सुबह कैंपस स्थित   बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। बिल्डिंग में मौजूद लोगों आनन-फानन में हरिता को अस्पताल के लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

2 साल से डिप्रेशन में थीं हरिता

प्रोफेसर रविंद्र चौधरी आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और अपने पूरे परिवार के साथ बीएचयू परिसर की हैदराबाद कॉलोनी स्थित जीटीएफआरसी बिल्डिंग के आचार्य गोपाल त्रिपाठी शिक्षक आवासीय परिसर की छठवीं मंजिल पर रहते थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, हरिता चौधरी, पिछले दो सालों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। हादसे के वक्त प्रोफेसर चौधरी अपने बच्चों के साथ घर में ही सो रहे थे।

पुलिस को दिए बयान में प्रोफेसर चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसर पद पर कार्यभार संभाला था। उनकी पत्नी हरिता एक गृहिणी थीं और लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। जब भी वे घर से बाहर जाती थीं, तो कई-कई घंटे तक लौटती नहीं थीं। इस संबंध में प्रोफेसर चौधरी ने कई बार प्राक्टोरियल बोर्ड को लिखित सूचना भी दी थी। पत्नी की देखभाल करने के  लिए उनके माता-पिता भी उनके साथ ही रहते थे।

जांच में जुटी पुलिस

चौधरी ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर लगाम कैसे लगाई जाए। इसको लेकर शोध और रिसर्च कर रहे हैं। वह एआई तकनीक पर रिसर्च कर रहे हैं।ताकि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैष। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान