ललितपुर में मधुमक्खियों का आतंक  
उत्तर प्रदेश

ललितपुर में मधुमक्खियों का अटैक, बेहोश मिले IAS अफसर, गनर ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें आईएएस अफसर कमलाकांत पांडेय बुरी तरह से घायल हो गए।

अक्षय साहू

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे आईएएस आईएएस कमलाकांत पांडेय और उनके गनर चंद्रपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए।

ललितपुर के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस कमलाकांत पांडेय जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उनके साथ, नोडल अधिकारी (रेशम), BDO बिरधा और जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी पर्यटन की संभावनाओं का आकलन करने बौद्ध गुफाओं तक पहुंचे थे। यहां बौद्ध गुफाओं के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने आईएएस अफसर समेत कई पर हमला कर दिया।

CDO पांडेय बुरी तरह घायल

जानकारी के मुताबिक, मधुमक्खियों के अचानक हमले से कुछ अफसरों ने पेड़ों के पीछे छिपकर और नीचे लेटकर खुद को बचाया लेकिन सीडीओ और एडीएम भागने में सफल नहीं हो पाए। सीडीओ पांडेय को मधुमक्खियों ने इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे जंगल में बेहोश होकर गिर पड़े। उनके गनर चंद्रपाल सिंह उन्हें बचाने दौड़े और खुद उनके ऊपर लिपटकर उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। अफसरों की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण उनकी मदद के लिए दौड़े। इसके बाद एडीएम अंकुर श्रीवास्तव और एसडीएम चंद्रभूषण सिंह ने कंबल ओढ़कर जंगल में सीडीओ की तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद सीडीओ और उनका गनर जमीन पर बेहोश मिले। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से सीडीओ को कंबल में लपेटा गया, चारपाई पर लादा गया और फिर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर बाहर लाया गया। वहां से उन्हें ट्रैक्टर के जरिए एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

डॉक्टरों ने चेहरे से निकाले 500 डंक

मधुमक्खियों के हमले में एडीएम राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनके चेहरे से करीब 500 डंक निकाले, जबकि उनके कान से 4 जिंदा मधुमक्खियां बाहर निकाली गईं। उनका इलाज अब भी जारी है।

घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि इत्र की खुशबू मधुमक्खियों को आकर्षित कर लाई होगी। यह हमला किसी अनजाने उत्तेजना या छेड़खानी का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि फिलहाल खुशबू को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा