पिंकी चौधरी का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

5 बच्चे पैदा करने वाला हिंदू होगा मालामाल, पिंकी चौधरी ने किया बड़े इनाम का ऐलान, VIDEO मचाएगा भयंकर बवाल

Pinki Chaudhary Video: तलवार बांटने के मामले में गिरफ्तार किए गए हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ ​​पिंकी चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। इस बार उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया है।

अभिषेक सिंह

Pinki Chaudhary: कुछ दिन पहले तलवार बांटने के मामले में गिरफ्तार किए गए हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ ​​पिंकी चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है।

इसके साथ ही पिंकी चौधरी ने चौथे और पांचवें बच्चे वाले परिवारों के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। पिंकी चौधरी ने कहा कि कोई भी हिंदू परिवार जिनके यहां चौथा बच्चा होता है वह उनके ऑफिस से 21,000 रुपये ले सकता है और पांचवें बच्चे के लिए 31,000 रुपये मिलेंगे।

सामने आया पिंकी चौधरी का VIDEO

वीडियो में पिंकी चौधरी ने आज हमारे हिंदू परिवार सिर्फ एक या दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, जो भारत के भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है। दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। इसलिए मैं अपने हिंदू परिवारों से कह रहा हूं कि अगर आपको आर्थिक दिक्कतें हैं तो हम आपकी मदद करेंगे।

पढ़ाई का खर्चा भी उठाएंगे: पिंकी चौधरी

पिंकी चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि जिस भी हिंदू परिवार में चौथा बच्चा होगा उसे हिंदू रक्षा दल की तरफ से 21,000 रुपये मिलेंगे। अगर किसी परिवार का पांचवां बच्चा होगा, तो उसे 31,000 रुपये दिए जाएंगे। हम चौथे और पांचवें बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे।

तलवारें बांटने पर किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि हाल ही में पिंकी चौधरी ने अपने संगठन हिंदू रक्षा दल के जरिए तलवारें बांटी थीं। पिंकी चौधरी ने दावा किया था कि वह बांग्लादेश के हालात को देखते हुए तलवारें बांट रहे हैं, ताकि अगर भारत में भी ऐसे हालात बनें तो हिंदू समुदाय अपनी रक्षा कर सके।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। उस समय 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पिंकी चौधरी को बाद में गिरफ्तार किया गया। अब एक और विवाद खड़ा होने की संभावना है।

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह