सांकेतिक तस्वीर (AI) 
उत्तर प्रदेश

पुलिसवालों के बीच थाने में ठांय-ठांय! इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लगी गोली, बरेली से सामने आई वारदात

UP News: यूपी के बरेली कैंट स्थित जीआरपी थाने में पुलिस वालों की बीच हुए विवाद में गोलियां चल गईं। जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

अभिषेक सिंह

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर जाने को लेकर सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान तमंचों से फायरिंग शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें बीच-बचाव कर रहे इंस्पेक्टर परवेज अली और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना एक दिन पहले की है, लेकिन जीआरपी के पुलिस अधिकारियों ने पहले तो पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। यही वजह है कि इसकी जानकारी देरी से सामने आ सकी है।

चार पुलिसकर्मी हुए निलंबित

इस मामले में इंस्पेक्टर परवेज अली समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि यह हादसा है या किसी साजिश के तहत गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की यह घटना बरेली रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने की है। जिसने जीआरपी महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

दो पुलिसवालों को लगी गोली

बताया जा रहा है कि यहां बीती रात ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर जाने के दौरान सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तमंचे निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। थाने में मौजूद इंस्पेक्टर परवेज अली बीच-बचाव करने आगे आए, और इसी दौरान हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर परवेज अली और कांस्टेबल छोटू को गोली लग गई।

मौके से फरार हुआ कांस्टेबल

गोली चलते ही पूरे जीआरपी थाने में हड़कंप मच गया। वहीं, फायरिंग करने वाला कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना जीआरपी अधिकारियों को दी गई। जांच के बाद इंस्पेक्टर जीआरपी बरेली परवेज अली, कांस्टेबल मोनू मनोज और छोटू को निलंबित कर दिया गया है।

घटना- हादसा या साजिश?

इस बीच, पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बरेली रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में हुई फायरिंग महज एक हादसा थी या किसी सुनियोजित साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना ने बरेली में जीआरपी की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG