गुलवीर सिंह  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

Aligarh: एशियाई खेलों में गुलवीर सिंह ने जीता 10 हजार मीटर में रजत पदक, जीत पर दादी ने खुशी में किया डांस

Asian Games 2026: सिरसा गांव के धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों की 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उनकी सफलता पर गांव और परिवार में जश्न मनाया गया। गुलवीर की जीत पर दादी ने खुशी में डांस किया।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Gulveer Singh Asian Games Silver Medal: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। पदकों की दौड़ के बीच अलीगढ़ के छोटे से गांव सिरसा के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर भारत का मान बढ़ाया। गुलवीर के पदक जीतते ही उनके गांव और परिवार में जश्न का माहौल बन गया। घर में मिठाइयां बांटी गईं तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

गुलवीर ने 10,000 मीटर की दौड़ 28 मिनट 29.38 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित सिरसा गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गुलवीर की कामयाबी का जश्न मनाया।

गुलवीर सिंह

दादी गेंदो देवी का खुशी में नाचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में

इस जीत के बाद गुलवीर की दादी गेंदो देवी का खुशी में नाचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। उम्र का असर कदमों पर जरूर दिखाई दिया, लेकिन पोते की उपलब्धि की खुशी ऐसी थी कि दादी खुद को रोक नहीं सकीं। कुछ देर नाचने के बाद उनकी सांस फूल गई, लेकिन चेहरे पर खुशी कम नहीं हुई। परिवार के लोगों ने इस भावुक पल को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

गुलवीर के परिवार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गुलवीर भारत के लिए दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। अब एशियाई खेलों में रजत पदक ने उनके परिवार और गांव की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

गुलवीर सिंह का परिवार

दादी गेंदो देवी की निगाहें अब उनके अगले मुकाबलों पर

गुलवीर की मां लक्ष्मी देवी और दादी गेंदो देवी की निगाहें अब उनके अगले मुकाबलों पर हैं। परिवार को उम्मीद है कि गुलवीर आगामी 1500 मीटर की हीट और 28 सितंबर को होने वाली 5000 मीटर दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए एक और पदक हासिल करेंगे।

अलीगढ़ मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित सिरसा गांव में गुलवीर की सफलता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि बड़े सपनों के लिए बड़े शहर नहीं, बल्कि मेहनत और हौसला जरूरी है। ट्रैक पर गुलवीर की रफ्तार ने देश को गौरवान्वित किया तो गांव में दादी के थिरकते कदमों ने इस जीत की खुशी को यादगार बना दिया।

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया