आगरा में करोड़ों की जमीन के विवाद में चाचा की हत्या; सिलबट्टे से वार कर धर्मवीर की हत्या, 24 घंटे में खुलासा

Agra Murder Case: आगरा के अछनेरा गांव में करोड़ों की जमीन के पैसों के विवाद को लेकर धर्मवीर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मामलें में पुलिस ने भतीजे समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Agra Murder Case: Nephew Arrested Over Dispute Involving Crores Worth Land Money
आगरा पुलिस(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Agra Dharmveer Murder Case: आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव सहाई में हुई धर्मवीर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे करोड़ों रुपये कीमत की जमीन और उसके पैसे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच चल रहा विवाद सामने आया है। मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे दुष्यंत समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, धर्मवीर ने कुछ दिन पहले अपनी करीब तीन बीघा जमीन बेची थी। जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जमीन बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर धर्मवीर और उसके भतीजे दुष्यंत के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था।

दुष्यंत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची धर्मवीर की हत्या की साजिश

एडीसीपी आदित्य कुमार के अनुसार, इसी विवाद के चलते दुष्यंत ने अपने दोस्त शिवम और एक अन्य साथी के साथ मिलकर धर्मवीर की हत्या की साजिश रची। वारदात के दौरान घर के आंगन में धर्मवीर पर सिलबट्टे से सिर पर कई वार किए गए। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

Agra Murder Case: Nephew Arrested Over Dispute Involving Crores Worth Land Money
Agra: अजय राय का भाजपा पर हमला, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कहा- अपने दम पर चुनाव लड़ती है कांग्रेस

हत्या की सूचना के बाद आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान आंगन में हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जमीन के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी दुष्यंत ने हत्या की वजह जमीन के पैसों को लेकर चल रहा विवाद बताई। इसके बाद पुलिस ने दुष्यंत के साथ उसके दोस्त शिवम और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADCP आदित्य ने बताया कि पूरे प्रकरण का खुलासा आगरा पुलिस द्वारा 24 घंटे से कम समय में किया गया है। इस घटना के खुलासे के लिए अछनेरा पुलिस, ACP अछनेरा, काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।

करोड़ों की जमीन और उसके बदले मिले पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार हत्या तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों को जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com