गुलवीर सिंह  (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

Gulveer Singh Asian Games: गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। 5000 मीटर में कांस्य पदक जीतकर एक ही एशियाड में 3व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बनने की उपलब्धि हासिल की।

प्रदीप कुमार रावत, स्निग्धा श्रीवास्तव

Gulveer Singh Three Medals Asian Games Record: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने की बात करते रहे हैं। युवा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। यही कारण है कि लगातार युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ रहा है और आज भारत का इन्हीं युवाओं के चलते एशियन गेम्स में भारतीय टीम इतिहास गढ़ रहा है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की मांटी का लाल भी उत्तर प्रदेश के लोगों को गौरवान्वित करने का पूरा अवसर दे रहे हैं। यूपी के लाल ने इतिहास गढ़ दिया है, आगरा की कुलवीर पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जिन्होंने एक एशियन गेम्स में तीन पदक झटके हैं।

एशियन गेम्स के पदकवीरों में उत्तर प्रदेश की बेटे और बेटियां भी शामिल

जापान में एशियन गेम्स चल रहे हैं, एशियन गेम्स में भारतीय टीम दमखम के साथ पदक भी अर्जित कर रही है। एशियन गेम्स के पदकवीरों में उत्तर प्रदेश की बेटे और बेटियां भी शामिल हैं जो लगातार देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ के लाल गुलबीर सिंह ने एक बार फिर इतिहास गढ़ दिया है। अलीगढ़ का यह लाल देश का पहला ऐसा एथलीट बन गया है जिसने एक ही अटेम्प्ट में तीन तीन पदक अर्जित किए हैं। पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने एक ही एशियाड में तीन पदक अर्जित कर इतिहास रच दिया है।

गुलवीर सिंह का परिवार

एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट

गुलवीर सिंह ने मंगलवार को 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एक ही एशियाई खेलों में अपने पदकों की हैट्रिक पूरी कर ली एक ऐसा इतिहास रचा हैजो आज तक किसी भारतीय ने नहीं रचा। इससे पहले गुलवीर 10 हजार मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक झटक कर अपने नाम कर चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ गुलवीर सिंह एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।

गुलवीर की इस ऐतिहासिक सफलता ने भारत के लोगों का एक बार फिर सीना चौड़ा कर दिया है। अलीगढ़ से लेकर उनके गांव सिरसा तक हर्ष का माहौल है। जैसे ही 5000 मीटर में उनके कांस्य पदक जीतने की खबर गांव पहुंची, परिवार और ग्रामीणों में जश्न का माहौल बन गया। हर कोई अपने गांव के इस लाल की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

बेटे की ऐतिहासिक और शानदार सफलता से परिवार भी गौरवान्वित

गुलवीर के पिता पप्पू सिंह अपने बेटे की ऐतिहासिक और शानदार सफलता से खुश ही नहीं बल्कि गौरवान्वित हैं। गुलवीर के परिजन बताते हैं कि इस बार उन्हें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन तीन पदकों के साथ गुलवीर ने जिस तरह एशियाड में अपनी छाप छोड़ी है, उससे परिवार का उत्साह कम नहीं हुआ है।

गुलवीर सिंह का परिवार

पिता पप्पू सिंह का कहना है कि गुलवीर ने देश, प्रदेश, गांव और परिवार का नाम रोशन किया है और उन्हें गुलवीर की उपलब्धि पर गर्व है।

गुलवीर की 100 वर्ष की दादी भी अपने पौत्र की जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर उनकी सेहत ठीक होती तो वह इस खुशी में जमकर नाचतीं और पूरे गांव में जश्न मनातीं।

गुलवीर सिंह की यह कामयाबी सिर्फ तीन पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अलीगढ़ और उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

परिजनों का साफ तौर पर कहना है गुलवीर अब उनका बेटा नहीं बल्कि देश का बेटा है। हमें तो गुलवीर की इस ऐतिहासिक पदकों की तिगड़ी ने बेशक झूमने का मौका दिया हो लेकिन हमें उनसे उम्मीद अधिक थी, लेकिन गुलवीर द्वारा तीन पदक प्राप्त कर हम संतुष्ट हैं। गुलवीर ने देश के पदकों की संख्या बढ़ाने में अपना बड़ा योगदान दिया है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें