निक्की मर्डर केस में नया खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

निक्की हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने किया ऐसा सनसनीखेज खुलासा, जो पलट देगा केस का रुख

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि महिला ने डॉक्टरों को बताया था कि वह सिलेंडर फटने से जली है, जो अस्पताल के मेमो में भी दर्ज है। यह खुलासा केस का रुख पलट सकता है।

अभिषेक सिंह

Nikki Murder Case: नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड की जांच के दौरान एक ऐसा हैरतअंगेज खुलासा हुआ है, जिसने मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया है। नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि महिला ने डॉक्टरों को बताया था कि वह सिलेंडर फटने से जली है, जो अस्पताल के मेमो में भी दर्ज है।

पुलिस का यह बयान निक्की की बहन कंचन द्वारा उसके ससुराल वालों पर लगाए गए आरोपों के बिल्कुल उलट है। कंचन ने आरोप लगाया था कि निक्की को उसके पति विपिन ने सालों तक प्रताड़ित करने के बाद आग लगा दी थी। निक्की की मौत 21 अगस्त को हुई थी, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विपिन से हुई थी।

पेचीदा होता जा रहा है मामला

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में कई वीडियो और बयान सामने आने के बाद मामला पेचीदा होता जा रहा है। निक्की के घर के पास एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में घटना के वक्त उसका पति बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसे निक्की की बहन कंचन ने रिकॉर्ड किया है।

बहन ने पोस्ट किया था वीडियो

कंचन द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में एक महिला की आवाज़ सुनाई दे रही है जो पूछ रही है, 'तुमने क्या किया?' हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह आवाज कंचन की ही थी। दरअसल, कंचन की शादी विपिन के बड़े भाई से हुई है, जो उसी घर में रहता है।

कंचन ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

कंचन ने विपिन की अन्य महिलाओं के साथ कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं और सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'यह बेहद शर्मनाक है कि सिर्फ एक सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को पलट दिया। जो लोग कह रहे हैं कि उसने विपिन को फंसाने के लिए ऐसा किया, उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए पहले अपने हाथ जला लेने चाहिए।'

वहीं, एक अन्य वीडियो में मारपीट के दौरान निक्की की सास उसे विपिन से अलग करती हुई दिखाई दे रही हैं और जब विपिन ने निक्की पर हाथ उठाया, तो उसने भी उसे थप्पड़ मारे। पुलिस ने इस मामले में पति विपिन, सास-ससुर दया व सतवीर और बड़े भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान