मानसून सत्र के पहले पत्रकारों से बातचीत करते सीएम योगी आदित्यनाथ 
उत्तर प्रदेश

सरकार 'विकसित यूपी विजन' के साथ बढ़ रही आगे, विपक्ष के साथ हर सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार

UP Vidhansabha Monsoon Session 2025: यूपी विधानसभा मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सत्र की महत्ता और योजना पर खुलकर चर्चा की है।

गीतांजली शर्मा

Vikshit Up Vision 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र 2025 से ठीक पहले पत्रकारों से उत्तर प्रदेश विकसित विजन पर  खुलकर चर्चा की है। बातचीत के दौरान उन्होंने सत्र की महत्ता, सरकार की भविष्य की योजनाओं के साथ ही विकसित उत्तर प्रदेश के विजन पर बातचीत करते हुए कहा कि, आने वाला मानसून सत्र आजादी के अमृत काल का तीसरा वर्ष है। इस सत्र में राज्य के विकास के हर आयामों पर सही दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश सरकार जारी रखेगी। आने वाला सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि सदन इस मानसून परिचर्चा में राज्य के भविष्य के 25 सालों की कार्यप्रणाली की उचित योजना का गवाह बनने वाला है।

13 व 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे जारी रहेगी सदन की कार्यवाही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनके मिशन, उनके कार्य करने की प्रणाली के हम सदा समर्थक हैं और आगे भी रहेंगे। विकसित भारत के उनके मिशन के तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश की सरकार विकसित यूपी विजन के साथ आगे बढ़ रही है। नीति आयोग और विशेषज्ञों की सहायता से बना यह विजन समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

इसमें राज्य के हर आम इंसान की सहभागिता होनी तय है। आने वाले 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घंटे उत्तर प्रदेश विकसित विजन पर चर्चा की जाएगी। सदन की कार्यवाही 24 घंटे चलेगी।

सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं की सहमति के साथ सदन की यह चर्चा पारित की गई है। सदन में होने वाली  यह चर्चा न केवल विधानसभा और विधान परिषद में होगी, बल्कि आम जनता की राय भी इस विजन में अवश्य शामिल की जाएगी।

साल  2047 तक जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, तब तक उत्तर प्रदेश भी 'विकसित उत्तर प्रदेश' के रूप में तैयार हो जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अटूट विश्वास है।

सदन में बाढ़, स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान

दो दिनों के अंदर होने वाले इस  मानसून सत्र में बाढ़ और जलजमाव जैसे मौसमी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण और सभी वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी सदन में गंभीर परिचर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े आठ वर्ष में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है औऱ आगे भी विकास कार्यों में लगी हुई है। 

विपक्ष पर जोरदार निशान साध सीएम ने कह डाली यह बात

विपक्ष, (विशेष रूप से समाजवादी पार्टी) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका विजन विकास के बजाय नकारात्मकता पर केंद्रित रहता है। पहले जब हमने 36 घंटे की कार्यवाही को आगे बढ़ाया था, तब भी सपा ने इसका विरोध किया और असंसदीय शब्दों का उपयोग किया, जिसके लिए वे पहले से ही मशहूर हैं। उन्होंने विपक्ष से सकारात्मक और विकासपरक चर्चा करने की अपील सदन की कार्यवाही से पहले ही कर ली।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान