अखिलेश यादव (सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखपुर

PDA रथयात्रा हादसा: सपाइयों पर कार्रवाई से भड़के अखिलेश, योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- उत्पीड़न पर उतारू हैं

Akhilesh Yadav Slams Yogi Government: सपा प्रमुख ने पार्टी पर लगे आरोपों को खारिज किया और पीडीए कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपी सीएम द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अखिलेश यादव ने कहा कि ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं

  • सीएम योगी ने दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

  • घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और राजनीतिक दलों की भूमिका चर्चा के केंद्र में

Akhilesh Yadav Accuses UP Government of Harassment: गोरखपुर में 14 वर्षीय 4 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर दबिश की और कुछ को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी लगातार अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज कर रही है। इस बीच ​पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया और इस कार्रवाई को योगी आदित्यनाथ की हताशा और चुनाव में हार का डर करार दिया है।

ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं

सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने न केवल पार्टी पर लगे आरोपों को खारिज किया बल्कि पीडीए कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा कि यूपी सीएम द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। इसका भंडाफोड़ हो गया है। अब वो बौखला गए हैं।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि इस जुल्म और नाइंसाफी से डरें नहीं। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं

सपा के सोशल मीडिया हैंडल से जारी CCTV फुटेज पर सवाल

घटना के बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से CCTV फुटेज का एक वीडियो साझा किया गया। हालांकि, जो वीडियो जारी किया गया है वो काफी धुंधला और अस्पष्ट है। ऐसे में फुटेज से घटना की पूरी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। जानकारों का मानना है कि केवल इस वीडियो के आधार पर घटना की जिम्मेदारी या किसी पक्ष के दावे की पुष्टि करना मुश्किल है। इसके लिए पुलिस जांच और स्पष्ट साक्ष्यों का सामने आना जरूरी है।

सीएम योगी ने की मृतक बालक के परिजनों से मुलाकात

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन के परिवार से मिलने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कूड़ाघाट स्थित उसके आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के पिता भाजपा नेता ओंकार सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस हादसे को सीएम योगी ने हत्या करार दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान सीएम ने मृतक बालक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी से वार्ता करते हुए परिजनों ने बताया कि कैसे बालक की मौत हुई।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार