संत कबीर नगर में पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करते पंकज चौधरी  सोर्स : नवभारत लाइव
गोरखपुर

संतकबीरनगर में पंकज चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल; बोले-कार्यकर्ता जुटा है लेकर यही विचार, फिर बनेगी भाजपा सरकार

Pankaj Chaudhary Hold Meeting: खलीलाबाद में पदाधिकारियों के साथ की संगठनात्मक बैठक, SSR अभियान को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया।

अनुराग मिश्रा, शक्ति सौरभ

Highlights: 

  • प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका

  • खलीलाबाद में संगठनात्मक बैठक कर बूथ मजबूती, SSR अभियान पर दिया जोर

  • कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान

BJP State President Reached Sant kabeer Nagar : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मी के बीच भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संतकबीरनगर पहुंचे।

यहां खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, बूथ एवं मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और एसएसआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा का लक्ष्य 2027 में एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता जुटा है लेकर यही विचार, 2027 में फिर भाजपा सरकार।

बूथ की मजबूती से तय होगी चुनावी राह

 प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की चुनावी तैयारियों में बूथ स्तर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव में संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। मंडल से लेकर बूथ तक प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे और पूरी सक्रियता के साथ उसका निर्वहन करे।

एसएसआर अभियान को लेकर भी उन्होंने विशेष गंभीरता बरतने की बात कही। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराने और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

तपस्वी, तेजस्वी और ओजस्वी है भाजपा का कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता तपस्वी, तेजस्वी और ओजस्वी होता है। वह पूरी निष्ठा और मनोयोग से संगठन के लिए काम करता है।

यही कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर भाजपा 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा नेतृत्व का जोर केवल बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने पर भी है। संतकबीरनगर में हुई यह बैठक इसी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला