ठेकेदार ने गोली मारकर सुसाइड किया  (सोर्स - नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने सुसाइड किया, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी

Gorakhpur Contractor suicide: गोरखपुर में ठेकेदार का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद वह अपने कमरे में चले गए और सुसाइड कर लिया।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • गोरखपुर में ठकेदार ने सुसाइड किया

  • लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी

  • सुसाइड से पहले पत्नी से विवाद हुआ था

Phulwariya Ajeet Kumar suicide: गोरखपुर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया इलाके में एक ठकेदार ने सुसाइड कर लिया। शनिवार देर रात घरेलू विवाद के बाद ठेकेदार ने अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

पत्नी से वि‍वाद के खुद गोली मारी

मृतक की पहचान ठेकेदार अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात अजीत कुमार सिंह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद अजीत कुमार सिंह अपने कमरे में चले गए।

बताया जा रहा है कि कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े तो वहां अजीत कुमार सिंह लहूलुहान हालत में पड़े मिले। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना तत्काल गोरखपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। ठेकेदार अजीत कुमार सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल