

Highlights:
पुणे एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 623 में आई तकनीकी खराबी।
पायलट की सूझबूझ से विमान की पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।
SOP के तहत संबंधित अधिकारियों को दी गई सूचना, विमान की मेंटेनेंस जांच जारी।
IndiGo Pune Guwahati Flight: 15 नवंबर 2026 को पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 623, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक तकनीकी खराबी आने के कारण वापस लौट आई और पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई।
मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया। विमान की मेंटेनेंस जांच की जा रही है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यह फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार होगा। इस उड़ान को संचालित करने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है।
इंडिगो ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसमें ग्राहकों को नियमित अपडेट देना, भोजन और जलपान की सुविधा, वैकल्पिक उड़ान का विकल्प और जरूरत पड़ने पर रिफंड देना शामिल है।
इंडिगो ने अपने ग्राहकों के धैर्य और समझदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इंडिगो ने ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा और आराम को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
खबर अपडेट की जा रही है..