गोरखपुर एक्सीडेंट (सोर्स: सोशल मीडिया)
गोरखपुर

गोरखपुर हादसे पर समाजवादी पार्टी का सनसनीखेज दावा, रैली गुजरने के 25 मिनट बाद हुआ हादसा, दिखाया घटना का VIDEO!

Gorakhpur Accident SP Shares Video: समाजवादी पार्टी की एक्स अकांउट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। सपा का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना कोई रोड शो या रैली के दौरान नहीं हुई है, घटना उसके बाद की है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • 14 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत राजनीति शुरू, आमने सामने आए भाजपा सपा

  • सपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया दावा, रोडवेज बस ने टक्कर से हुई बच्चे की मौत

  • सपा का भाजपा पर वार, मौत को JCB से टक्कर का बताकर मिथ्यावचनी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रचारित कर रहे हैं

Gorakhpur Accident Political Controversy: गोरखपुर में 14 वर्षीय बालक की मौत अब राजनीतिक रुप ले चुकी है। पहले बताया गया कि अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान बालक की मौत हुई। गुरुवार को गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी ने घटना को लेकर सपा पर जमकर निशाना साधा और अखिलेश यादव को संवेदनहीन करार दिया। इसके बाद आनन-फानन में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक शोक संवेदना व्यक्त की।

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। समाजवादी पार्टी की एक्स अकांउट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। सपा का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना कोई रोड शो या रैली के दौरान नहीं हुई है, घटना उसके बाद की है। इसके साथ ही भाजपा पर ​बच्चे की मौत पर राजनीति न कराने की सलाह भी दी।

सपा ने भाजपा को घेरा

समाजवादी मीडिया सेल की ओर से वही वीडियो पोस्टकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर झूठा प्रचारित करने का आरोप लगाया। कहा गया कि गोरखपुर में जिस बच्चे की दुर्घटना में मौत को JCB से टक्कर का बताकर मीडिया, भाजपा और मिथ्यावचनी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रचारित कर रहे हैं वह दुर्घटना मुख्यमंत्री की खुद की अधीनस्थ भगवा कलर की रोडवेज बस से हुई है।

सड़क पर उस बच्चे को रोडवेज बस ने टक्कर मारी है ये CCTV में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। चूंकि उस बच्चे के पिता भाजपाई हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और भाजपा ने मिलकर उस बच्चे के पिता से झूठा बयान दिलवाया और उस बच्चे के पिता, परिजनों को घटना का झूठा घटनाक्रम बताया जिसके कारण भ्रमित होकर बच्चे के परिजन समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाने लगे।

सीएम योगी ने अखिलेश और सपा को घेरा

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे के दौरान हुए हादसे का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुंडों और माफियाओं को सीधा करने का काम कर रही है। सड़कों पर अराजकता और माफियागिरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर फिर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली