योगी आदित्यनाथ (सोर्स: नवभारत लाइव)
गोरखपुर

'माफियाओं को फिर मिट्टी में मिला देंगे', कैंपियरगंज से योगी की दो टूक; अखिलेश यादव को भी घेरा

Gorakhpur Yogi Adityanath Child Death Strict Action: सीएम योगी ने बताया कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दोषियों और माफिया तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखें।

अनुराग मिश्रा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • यूपी के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का सीएम योगी ने किया शिलान्यास

  • 280 करोड़ पौधरोपण का जिक्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • मासूम की मौत पर भड़के मुख्यमंत्री; बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी

Yogi Adityanath Mafias to Be Crushed: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज में विकास और कानून-व्यवस्था, दोनों मोर्चों पर अपनी सरकार का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने जहां पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति और ऋषि-मुनियों की परंपरा से जोड़कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं अखिलेश यादव के बुधवार को हुए गोरखपुर दौरे के दौरान मासूम की मौत के मामले में बेहद सख्त तेवर दिखाए।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सड़कों पर माफियागिरी करने वालों को फिर मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने और आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने की बात कही, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें।

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ

तुष्टीकरण किसी का नहीं, संतुष्टीकरण सबका लक्ष्य

विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि तुष्टीकरण किसी का न हो और संतुष्टीकरण सबका हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय आज की आवश्यकता है। भारत ऋषि-मुनियों की परंपरा में विश्वास रखने वाला देश है। हमारी प्राचीन परंपरा हमें सिखाती है कि धरती हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। इसलिए प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।

योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर

नौ साल में 280 करोड़ पौधरोपण

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने 280 करोड़ पौधों का रोपण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षा, शोध, कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर

मासूम की मौत पर अखिलेश और सपा को घेरा

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे के दौरान हुए हादसे का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आखिर उस मासूम की क्या गलती थी, जिसकी सड़क पर निर्मम हत्या कर दी गई? मुख्यमंत्री ने कहा कि बेशर्मी की हद है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए संवेदना के दो शब्द तक नहीं आए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुंडों और माफियाओं को सीधा करने का काम कर रही है। सड़कों पर अराजकता और माफियागिरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर फिर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर

'माफियाओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं आज शाम मासूम के घर जाकर परिवार से मुलाकात करेंगे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन को भी स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि दोषियों और माफिया तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें।

कैंपियरगंज की धरती से मुख्यमंत्री का यह बयान केवल एक हादसे पर प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के सख्त रुख का संदेश भी रहा। एक तरफ प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर विकास और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सामने रखा गया, तो दूसरी तरफ मासूम की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने माफियाओं को लेकर अपने पुराने सख्त तेवर फिर जाहिर कर दिए।

योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे