गोरखपुर को मिलेगी प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की सौगात, योगी करेंगे शिलान्यास

CM Yogi 2-Day Gorakhpur Visit: सीएम योगी 19 नवंबर को गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा पहुंचेंगे। सीएम करीब 491 करोड़ रुपये से बने प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
University of Forestry and Horticulture
सीएम योगी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम भी है प्रस्तावित

  • जनचौपाल कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री सीधे जनता से करेंगे संवाद

  • 19 नवंबर को दो दिवसीय दौरा पर गोरखपुर आयेंगे सीएम योगी

Yogi Campierganj Tour: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 19 नवंबर को अपने गृह जनपद गोरखपुर में दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे के केंद्र में एक ऐसा शैक्षणिक प्रोजेक्ट है, जो पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलने के साथ पर्यावरण संरक्षण और वानिकी के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कर सकता है।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा के जनचौपाल अभियान की शुरुआत और मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

कैंपियरगंज में प्रदेश के पहला वानिकी विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वह प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। करीब 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय होगा।

यह परियोजना मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी शैक्षणिक प्रयासों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को वानिकी, औद्यानिकी, पर्यावरण और वन संरक्षण से जुड़ी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।

विशेषज्ञ मानव संसाधन की दिशा में अहम कदम

बदलते दौर में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वन संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन की जरूरत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस विश्वविद्यालय की स्थापना केवल एक नए शिक्षण संस्थान का निर्माण नहीं, बल्कि इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम होगी। इससे गोरखपुर और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही विशेषीकृत शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल सकेगा।

University of Forestry and Horticulture
योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

टाउनहॉल से 403 विधानसभाओं के लिए जनचौपाल अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री के दौरे का दूसरा बड़ा पड़ाव गोरखपुर का टाउनहॉल मैदान होगा। यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर शुरू किए जा रहे जनचौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद करते नजर आएंगे। जनचौपाल का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय मुद्दों को सुनना तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना होगा।

20 नवंबर को मेधावियों को टैबलेट देंगे मुख्यमंत्री

दो दिवसीय दौरे के दूसरे और अंतिम दिन यानी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां गोरखपुर मंडल के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित विद्यार्थी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और जनसंवाद के लिहाज से खास माना जा रहा है। खास तौर पर वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास गोरखपुर को प्रदेश के शैक्षणिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

University of Forestry and Horticulture
योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तीखा पलटवार; ‘उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो तुम सैफई में भैंस चरा रहे होते’