मृतक बच्चे के परिजन धरने पर बैठे (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

अखिलेश के स्वागत की JCB से BJP नेता के बेटे की मौत; सीएम योगी परिवार से मुलाकात कर सकते हैं, ये बड़ा ऐलान किया

Gorakhpur PDA Yatra BJP Leader Son Death: गोरखपुर में अखिलेश यादव की रथयात्रा के दौरान बीजेपी नेता के बेटे की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम कर दिया और हत्या का केस दर्ज की मांग की।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • अखिलेश यादव की PDA यात्रा में बीजेपी नेता के बेटे की मौत

  • स्वागत में खड़ी JCB की चपेट में आने से हुआ हादसा

  • परिवार ने अखिलेश पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की

Akhilesh Yadav PDA Yatra Accident: गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA यात्रा के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रा में शामिल JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई।

हादसा एयरपोर्ट से महज डेढ़ किलोमीटर दूर कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी गेट के सामने हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

आर्यवर्धन 10वीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत भाजपा के जिला सह-संयोजक, चुनाव आयोग संपर्क विभाग हैं।

इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजन को 5 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वे कल से अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे मृतक के परिवार से भी मिल सकते हैं।

अखिलेश के स्वागत के लिए खड़ी जेसीबी से हादसा

दरअसल, अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट से PDA रथ के जरिए देवकही गांव जा रहे थे। उनके स्वागत के लिए कूड़ाघाट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी लगाकर फूल-मालाओं के साथ स्वागत की तैयारी की थी। इसी दौरान स्थानीय लोग और भाजपा नेता ओमकार सिंह श्रीनेत का 14 वर्षीय बेटा आर्यवर्धन स्कूटी से सड़क पार कर रहा था। तभी जेसीबी की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़ा।

हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यवर्धन दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर खड़ी JCB व ई-रिक्शा में पड़ा मृतक बच्चा

पिता बोले- अखिलेश पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, महापौर, विधायक, पार्षद और भाजपा से जुड़े कई नेता मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

मृतक के पिता ओमकार सिंह श्रीनेत का आरोप है कि बेटे की मौत के लिए स्वागत की इस व्यवस्था से जुड़े लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने अखिलेश यादव और कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग प्रशासन के सामने रखी है।

हादसे ने सुरक्षा और जवाबदेही के सवाल खड़े किए

एक तरफ अखिलेश यादव का दौरा 2027 की सियासत के लिहाज से चर्चा में था, तो दूसरी तरफ स्वागत की तैयारियों के दौरान हुई इस घटना ने पूरे कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर दिए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क पर भारी मशीनरी खड़ी करने के दौरान सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया है और अब उसकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट