सीएम योगी के गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, कहा- गोरखपुर की ये पुकार, अहंकार की होगी हार

Akhilesh Yadav Gorakhpur Visit: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की यह यात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई। नंदा नगर से होते हुए एवं गुरुंग तिराहा पार कर चौरीचौरा के देवकही गांव में इसका समापन हुआ।
akhilesh yadav
अखिलेश यादव(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोरखपुर में अखिलेश यादव ने निकाला 20 किलोमीटर लंबा रोड शो

  • कार्यक्रम के जरिए सपा की पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी

  • बड़ी संख्या में जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में अपनी सियासी पकड़ मजूबत करने के इरादे से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर का दौरा किया। अखिलेश यादव ने बुधवार को PDA रथयात्रा निकाली। अखिलेश यादव की यह यात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई और नंदा नगर से होते हुए एवं गुरुंग तिराहा पार कर चौरीचौरा के देवकही गांव में इसका समापन हुआ।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवकही में विनय कुमार सिंह "बिन्नू" की स्मृति दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

akhilesh yadav
योगी के गढ़ में अखिलेश की 'गुप्त सियासी पटकथा'! PDA रथ से हुंकार, तिवारी हाता जाने के पीछे का गणित क्या है?

अखिलेश यादव ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज अगर वोट पड़ जाए तो काशी में BJP का डबल जीरो, गोरखपुर में भी...। भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर आकर मुझे लगा मैं यूरोप आया हूं, यहां आज भी मैंने देखा भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों वाला स्पेन भी है और वेनिस भी है।

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने चौरी चौरा के शहीदों को याद किया और कहा कि जिस समय पूरा देश आंदोलन में था, जब जनता सड़को पर थी, चौरी चौरा के उस समय के संघर्ष में बड़ी संख्या में लोग शहीद हुए, ऐसी धरती पर आने पर हमें गर्व है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर से बड़ा वादा करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर बिना कार्ड दिखाए फ्री इलाज और फ्री दवाई उपलब्ध होगी।

akhilesh yadav
यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, 2022 में जीती थीं केवल दो; आखिर क्या है अखिलेश यादव के मन में ?

नेताओं-कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। अपने नेता को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता आतुर दिखे। कार्यकर्ता हाथों में सपा का झंडा लिए नारे लगते नज़र आये।

यात्रा के दौरान अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर की ये पुकार, अहंकार की होगी हार, पीडीए की यही पुकार, इस बार अपनी सरकार। इस यात्रा के जरिए सपा ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग तक अपनी राजनीतिक पहुंच बनाने का संदेश दिया है।