रथयात्रा के स्वागत के लिए खड़ी जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गयी थी  (सोर्स : सोशल मीडिया)
गोरखपुर

गोरखपुर PDA रथयात्रा हादसा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कल से अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

PDA Rathyatra Case Gorakhpur: इस मामले में पुलिस ने 20 नवंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अनुराग मिश्रा, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • हादसे में 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत

  • पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

  • 20 और 21 नवंबर को हुई कार्रवाई, जांच जारी

Samajwadi PDA Rathyatra Gorakhpur Three Arrested : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 18 नवंबर को गोरखपुर में निकली PDA रथयात्रा के दौरान हुए हादसे में गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

रथयात्रा के स्वागत के लिए खड़ी जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगातार कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी

गौरतलब है कि बीते 18 नवंबर को अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह तैयारियां की गई थीं।

इसी दौरान स्वागत में खड़ी एक JCB की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस मामले में पुलिस ने 20 नवंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, 21 नवंबर को पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इनमें मृत्युंजय यादव बिट्टू, योगेश यादव और मनोज यादव शामिल हैं। मृत्युंजय यादव बिट्टू की गिरफ्तारी लखनऊ स्थित उनके आवास से देर रात की गई थी। वह गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, योगेश यादव कुड़ाघाट और मनोज यादव नंदानगर के निवासी बताए गए हैं।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 61(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है।

घटना के बाद से ही यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक राजनीतिक कार्यक्रम के स्वागत के दौरान हुई इस घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में भारी मशीनों के इस्तेमाल और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी