पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को सीआएम योगी ने दी श्रद्धांजलि (सोर्स : सोशल मीडिया)
गोरखपुर

पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि; परिजनों को बंधाया ढांढस

Ex MP Deoria Shree Prakash Mani Passed : देवरिया के बरपार स्थित पैतृक निवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे और सांसद शशांक मणि के पिता पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक जताया।

अनुराग मिश्रा, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • पूर्व थलसेना उपप्रमुख रहे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

  • 1996 और 1999 में देवरिया से भाजपा सांसद चुने गए

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरपार पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

CM Yogi Expressed Grief Passing Ex MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को देवरिया जिले के बरपार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद एवं पूर्व थलसेना उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

सीएम योगी ने दिवंगत श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

1996 और 1999 में भाजपा के टिकट पर देवरिया से सांसद रहे

वर्ष 1996 और 1999 में भाजपा के टिकट पर देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होकर उन्होंने संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें देवरिया से भारतीय जनता पार्टी का पहला सांसद होने का गौरव भी प्राप्त था।

उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को क्षेत्र में सम्मान के साथ याद किया जा रहा है। वर्तमान में उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

मुख्यमंत्री के बरपार पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

थलसेना के उपप्रमुख जैसे प्रतिष्ठित पद पर रहे

लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जीवन सैन्य सेवा, अनुशासन और सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और थलसेना के उपप्रमुख जैसे प्रतिष्ठित पद तक पहुंचे।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार