आर्यवर्धन सिंह के घर पहुंच डॉ. हेमांग जोशी  (सोर्स- नवभारत लाइव)
गोरखपुर

गोरखपुर PDA रथयात्रा हादसा: मृतक बच्चे के घर पहुंचे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

Hemang Joshi Gorakhpur Visit: गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा में आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी गोरखपुर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंच गोरखपुर

  • PDA रथयात्रा में मृतक बच्चे के परिवार से की मुलाकात

  • आर्यवर्धन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Gorakhpur Aryavardhan Singh Death Case: गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान हुए हादसे में 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत ने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। घटना को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार रात भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने कूड़ाघाट स्थित दिवंगत आर्यवर्धन सिंह के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।

इस दौरान डॉ. हेमांग जोशी ने दिवंगत आर्यवर्धन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मृतक के पिता एवं भाजपा नेता ओंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

जोशी बोले- हम सभी को बहुत दुख

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने कहा कि हमने अपने परिवार के एक होनहार बच्चे को खो दिया इस बात का हम सभी को बहुत दुख है, आज भारी मन के साथ मैं यहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं पूरे देश की युवा मोर्चा की टीम मृतक आर्यवर्धन के परिवार के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है।

उन्होंने परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी आर्यवर्धन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

सीएम योगी भी कर चुक परिवार से मुलाकात

गौरतलब है कि PDA रथयात्रा के स्वागत के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही यह मामला राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। हादसे को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

श्रद्धांजलि देने वालों में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला