अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
गोरखपुर

योगी के गढ़ में अखिलेश की 'गुप्त सियासी पटकथा'! PDA रथ से हुंकार, तिवारी हाता जाने के पीछे का गणित क्या है?

Akhilesh Yadav Gorakhpur Visit: गोरखपुर में अखिलेश यादव सियासी हलचल बढ़ाने पहुंचेंगे। उनका यह दौरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे चुनाव से पहले पूर्वांचल में PDA की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

अनुराग मिश्रा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • PDA रथ से 25 KM यात्रा कर देवकही पहुंचेंगे अखिलेश

  • बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण और स्मृति कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • तिवारी हाता में मुलाकात से ब्राह्मण वोट बैंक साधने की कोशिश

PDA Rath Yatra Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने दौरे से सियासी हलचल बढ़ाने पहुंचेंगे। उनका यह दौरा केवल निजी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में PDA समीकरण मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव इस दौरे में PDA रथयात्रा के जरिए सामाजिक न्याय का संदेश देंगे। वहीं, धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचकर पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात को पूर्वांचल में ब्राह्मण मतदाताओं के बीच सपा की राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

एयरपोर्ट से देवकही तक PDA रथयात्रा, 25 किलोमीटर का सफर

अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट से PDA रथ पर सवार होकर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही गांव पहुंचेंगे। करीब 25 किलोमीटर की यह रथयात्रा नंदानगर और गौतम गुरुंग चौराहे से होते हुए देवकही तक जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में PDA रथ के जरिए अखिलेश यादव का पहुंचना सपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी इस यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही अपना राजनीतिक संदेश जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।

अमर शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

देवकही गांव में अखिलेश यादव अजय सिंह टप्पू की ओर से स्थापित अमर शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वह अजय सिंह टप्पू के बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बीनू के दसवीं स्मृति संयोजन दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

चौरीचौरा की ऐतिहासिक क्रांतिकारी विरासत से जुड़े इस कार्यक्रम को भी सपा अपने राजनीतिक संदेश से जोड़कर देख रही है।

तिवारी हाता पहुंचकर ब्राह्मण सियासत को साधने की कोशिश

अखिलेश यादव के दौरे का दूसरा अहम पड़ाव धर्मशाला स्थित तिवारी हाता होगा। यहां वह पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मुलाकात करेंगे।

पूर्वांचल में तिवारी हाता की अपनी अलग राजनीतिक पहचान रही है। एक दौर में यह परिवार ब्राह्मण राजनीति का प्रभावशाली केंद्र माना जाता था। गोरखनाथ मठ के समानांतर भी इस परिवार का राजनीतिक प्रभाव रहा है। ऐसे में अखिलेश यादव की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

PDA के साथ ब्राह्मण वोट बैंक पर भी नजर

भाजपा के कोर वोट बैंक में ब्राह्मण मतदाताओं को भी अहम माना जाता है। ऐसे में अखिलेश यादव की तिवारी हाता में प्रस्तावित मुलाकात को ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों तक सपा की पहुंच बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

खास बात यह है कि अखिलेश यादव एक ही दौरे में दो अलग-अलग राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेंगे। PDA रथयात्रा के जरिए सामाजिक न्याय और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्गों के समीकरण को मजबूत करने का संदेश देंगे। वहीं, तिवारी हाता पहुंचकर ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से संवाद करेंगे।

2027 से पहले पूर्वांचल में नए समीकरण बनाने की कोशिश

अखिलेश यादव का देवकही से तिवारी हाता तक का दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एक तरफ PDA के जरिए सामाजिक समीकरण मजबूत करने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ ब्राह्मण राजनीति के प्रभावशाली परिवार से मुलाकात के जरिए नए सामाजिक समीकरण साधने की कवायद है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में अखिलेश यादव का यह दौरा भाजपा के मजबूत माने जाने वाले सामाजिक आधार में सेंध लगाने की सपा की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

BIG BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी

5 राज्यों में अगले साल 26 जनवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव! कुछ ऐसा हो सकता है वोटिंग का शेड्यूल